फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim border row with china, Chinese naval vessels and submarines unusually active in Indian Ocean

बॉर्डर पर बढ़ते विवाद के बीच चीन की चालाकी, हिंद महासागर में तैनात की वॉर सबमरीन

Tue, 04 Jul 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jul 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
Sikkim border row with china, Chinese naval vessels and submarines unusually active in Indian Ocean
हिंद महासागर

भारत और चीन के बढ़ते तनाव के बीच चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात की है। यह एक परंपरागत डीजल-बिजली से चलने वाली पनडुब्बी है। चीन द्वारा पनडुब्बी की तैनाती का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी 7 बार इस क्षेत्र में पनडुब्बी की तैनाती की जा चुकी है। हिंद महासागर में तैनात की गई पनडुब्बी चीनी नौसेना द्वारा समर्थित है।

विज्ञापन


भारत ने हाल ही में एक पनडुब्बी को हिंद महासागर क्षेत्र से उठाया था। चीनी नौसेना की ओर से हिंद महासागर में की जा रही गतिविधियों को भारतीय नौसेना ने रेखांकित भी किया है। हाल में ही भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए हिंद महासागर से चीन के 14 युद्धुपोतों को उठाया है।
विज्ञापन


पहली बार भारत ने दिसंबर 2013 में चीनी युद्धपोत को उठाया था। चीन ने फरवरी 2014 तक के लिए इस युद्धपोत को तैनात किया गया था। चीनी नौसेना की हिंद महासागर में बढ़ती हुई सक्रियता भारत के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीनी मीडिया ने इस बात की संभावना जताई थी कि सीमा विवाद में चीन युद्ध तक जा सकता है। इससे पहले चीनी मीडिया ने यह भी कहा था कि भारत को 1962 के युद्ध का सबक याद रखना चाहिए। चीन को जवाब देेते हुए भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि 2017 का भारत 1962 का भारत नहीं है। जेटली के बयान पर चीन ने पलटवार करते हुए कहा था कि चीन भी 1962 वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed