{"_id":"5c2edbdcbdec22627507989e","slug":"makhanlal-chaturvedi-university-vice-chancellor-jagdish-upasane-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने दिया इस्तीफा
Fri, 04 Jan 2019 09:36 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
एमसीयू, भोपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने से गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना जताई जा रही थी।
ज्ञात हो कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा ही की जाती है। मुख्यमंत्री इस विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष भी होते हैं।
राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही कई विश्वविद्यालयों में बदलाव की आशंका जताई जा रही है। नई सरकार विश्वविद्यालों में हुई नियुक्तियों पर जांच भी बैठाने के बारे में विचार कर रही है।
विज्ञापन
रैक्टर लाजपत आहूजा पर भी लटकी तलवार
मध्यप्रदेश जनसंपर्क में डायरेक्टर रहे लाजपत आहूजा वर्तमान में विश्वविद्यालय के रेक्टर हैं। भाजपा औऱ संघ से कथित तौर पर इनकी नजदीकियों के कारण इनके भी विदाई के कयास लगाए जा रहे हैं। आहूजा ने अपने कॅरियर की शुरुआत स्वदेश अखबार से की थी।
विश्वविद्यालय का ग्वालियर कैंपस बंद
विश्वविद्यालय ने अपने ग्वालियर कैंपस को बंद कर दिया है। वहां पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज पचटारिया को भोपाल बुला लिया गया है।