फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Make India No 1 AAP mission started BJP taunt does Kejriwal want to become number one in alcoholism-corruption

Make India No.1: आप का मिशन शुरू, भाजपा का तंज- क्या शराबखोरी-भ्रष्टाचार में नंबर वन बनाना चाहते हैं केजरीवाल

Wed, 07 Sep 2022 07:06 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:06 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के अभियान को ‘मिशन 2024’ की प्लानिंग के तौर पर भी देखा जा रहा है। लेकिन भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस प्लान को चर्चा में बने रहने की एक और चाल बताया है।

विज्ञापन
Make India No 1 AAP mission started BJP taunt does Kejriwal want to become number one in alcoholism-corruption
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश को नंबर वन बनाने के अपने प्लान की शुरूआत कर दी है। इसके अंतर्गत वे देश के विभिन्न राज्यों में जाएंगे और दिल्ली की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर मॉडल को विकसित करने की बात करेंगे। इस मिशन के दौरान वे जगह-जगह रुककर सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करेंगे और देश को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग मांगेंगे। इसे आम आदमी पार्टी के ‘मिशन 2024’ की प्लानिंग के तौर पर भी देखा जा रहा है। लेकिन भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस प्लान को चर्चा में बने रहने की एक और चाल बताया है। पार्टी ने कहा है कि क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तरह पूरे देश को शराबखोरी और भ्रष्टाचार में नंबर वन बनाना चाहते हैं?   

विज्ञापन


केजरीवाल का प्लान क्या?
अरविंद केजरीवाल का दावा रहा है कि उनकी सरकार ने देश में सबसे बेहतरीन सरकारी स्कूल स्थापित करने का काम किया है। राजधानी के सरकारी स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों के स्तर की सुविधा निःशुल्क मिलती है। इससे उन्हें भी अमीर वर्ग के बच्चों के जैसा विकास करने का अवसर मिलता है और वे शिक्षित होकर बेहतर रोजगार प्राप्त करते हैं। इससे गरीब परिवारों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलने का अवसर मिलता है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यदि इसी तरह पूरे देश में बेहतरीन क्वालिटी के सरकारी स्कूल स्थापित कर दिए जाएं तो देश की आर्थिक स्थिति बदल सकती है। 
विज्ञापन


मेक इंडिया नंबर वन प्लान के बारे में बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल हो गए, लेकिन अब तक हर हिस्से में अच्छे स्कूल नहीं बनाए जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम श्री योजना के अंतर्गत 14,500 स्कूलों के निर्माण की योजना पर भी टिप्पणी किया है और कहा है कि देश में 10 लाख से ज्यादा बेहतर स्कूलों की आवश्यकता है। यदि केंद्र सरकार इस गति से स्कूल बनाएगी तो पूरे देश में बेहतर स्कूल बनाने में भारी समय लगेगा। उन्होंने कहा है कि वे पूरे देश में दिल्ली के स्तर की सुविधा देकर बच्चों को योग्य और देश को नंबर वन बनाने की योजना बना रहे हैं और इसी के लिए वे पूरे देश में यात्राएं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी से बड़ी लकीर खींचने की कोशिश
अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक अभियानों में भाजपा से बड़ी लकीर खींचने की कोशिश करते देखे जाते हैं। जब भाजपा अयोध्या मुद्दे पर लीड लेने की कोशिश करती है तो वे उसी समय हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन कर स्वयं को बड़े हिंदू-हितैषी नेता होने का दावा करते हैं। जब भाजपा पूरे देश में करोड़ों घरों पर तिरंगा लगाने का अभियान शुरू करती है तो वे ज्यादा बड़ा तिरंगा लगाकर स्वयं को ज्यादा बड़े राष्ट्रवादी की तरह पेश करने की कोशिश करते हैं। अब केंद्र सरकार आजादी के अमृत महोत्सव में देश को विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की बात कर रही है, अरविंद केजरीवाल मेक इंडिया नंबर वन का प्लान लेकर निकल पड़े हैं। चर्चा में बने रहने की रणनीति के कारण कई बार वे अपने उद्देश्य में सफल होते हुए भी दिखाई पड़ते हैं।

मोदी की नकल करते हैं केजरीवाल: बीजेपी
भाजपा नेता अरविंद केजरीवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने का आरोप लगाते हैं। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पहले ही दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। जिस समय दुनिया के देश आर्थिक तौर पर नकारात्मक वृद्धि हासिल कर रहे हैं, भारत दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ देश बन चुका है। केवल आर्थिक मोर्चे पर ही नहीं, रणनीतिक मोर्चे पर भी भारत दुनिया की बड़ी शक्ति बन चुका है। इसका पूरा श्रेय केंद्र सरकार को जाता है। अरविंद केजरीवाल केंद्र की इसी नीति की नकल करते हुए देखे जा रहे हैं। 

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के लगभग दस नेता इस समय जेल में हैं और उन पर विभिन्न मामलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं तो मनीष सिसोदिया का शिक्षा के मामले में किया गया भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। उनका भी जेल जाना तय है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आम आदमी पार्टी की तरह का ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ नहीं चाहिए। 


क्या शराबखोरी और भ्रष्टाचार में नंबर वन बनाएंगे केजरीवाल
नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली को बेहतर बनाने का काम दिया था। लेकिन अब तक आम आदमी पार्टी सरकार एक भी नए स्कूल-विश्वविद्यालय स्थापित नहीं कर पाई, जबकि इसी समय में उन्होंने दिल्ली की हर गली में शराब के ठेके खोलने का काम करने की कोशिश की। उनकी कहा कि वे दिल्ली में शराब पीने की उम्र कम कर और घर-घर शराब पहुंचाने की योजना शुरू कर यह बता चुके हैं कि वे पूरी दिल्ली को शराब के नशे में डुबो देना चाहते हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्या वह पूरे देश को भ्रष्टाचार और शराबखोरी में नंबर वन बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed