{"_id":"61df6267c05a866629532adb","slug":"makar-sankranti-more-than-10-million-people-will-do-surya-namaskar-tomorrow-will-start-from-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति: एक करोड़ से ज्यादा लोग कल करेंगे सूर्य नमस्कार, जापान से होगी शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मकर संक्रांति: एक करोड़ से ज्यादा लोग कल करेंगे सूर्य नमस्कार, जापान से होगी शुरुआत
Thu, 13 Jan 2022 04:51 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:51 AM IST
सार
आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयुष मंत्रालय आगामी 14 जनवरी को वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति पर्व पर जापान से सूर्य नमस्कार सबसे पहले शुरू होगा और फिर यह भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में भी सुबह सात बजे से शुरू होगा। पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोग इस मुहिम में शामिल होने जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग सूर्य नमस्कार के लिए पंजीयन करा रहे हैं। इन लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि सूर्य नमस्कार के जरिए आठ आसन होते हैं जिनमें से एक एक आसान सांस लेने के साथ होता है। यह यौगिक प्रक्रिया है। इसे लेकर वैज्ञानिक तौर पर डिजाइन पूरा प्रोग्राम मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभी तक 30 से 40 लाख का पंजीयन हुआ है।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयुष मंत्रालय आगामी 14 जनवरी को वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार है। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ज्यादा प्रासंगिक है।
विज्ञापन