{"_id":"6adc4add671a8d68230589ed","slug":"major-operation-by-dri-foreign-currency-worth-1-56-crore-seized-at-hyderabad-airport-two-passengers-arrested-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 11:36 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:36 AM IST
सार
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने करीब 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। यह रकम कपड़ों के बीच ट्रॉली बैग में छिपाकर मलेशिया ले जाई जा रही थी। मामले में एक पुरुष और एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इसके साथ ही दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुख्ता जानकारी मिलने पर, डीआरआई की हैदराबाद जोनल यूनिट के अधिकारियों ने 22 अक्तूबर को हैदराबाद से कुआलालंपुर (मलेशिया) जाने वाले एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।
रकम कहां छिपा मिला?
उसके केबिन बैगेज की तलाशी लेने पर उसमें से अमेरिकी डॉलर और मलेशियाई रिंगित जैसी विदेशी मुद्रा मिली, जिसकी कीमत लगभग 63.62 लाख रुपये है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह रकम उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच एक काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन
महिला को कैसे पकड़ा?
पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला कि उसी फ्लाइट में एक महिला यात्री भी सफर कर रही थी, जिसका पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) अलग था। अधिकारियों ने उस महिला यात्री पर नजर रखी और बाद में उसे भी रोक लिया। उसके केबिन बैगेज की तलाशी लेने पर 97,600 अमेरिकी डॉलर मिले, जिनकी कीमत लगभग 91.94 लाख रुपये है। डीआरआई के अनुसार, यह रकम भी उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच एक काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखी गई थी।
आगे की जांच में जुटी डीआरआई
एजेंसी ने बताया कि दोनों यात्री इस विदेशी मुद्रा को कानूनी तरीके से हासिल करने और ले जाने से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर सके। विज्ञप्ति के अनुसार, लगभग 1.56 करोड़ रुपये की कुल विदेशी मुद्रा और उसे छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रॉली बैग को 'कस्टम एक्ट, 1962' के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।