फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   major changes by government in civil services allocation

सिविल सेवाओं के आवंटन में बड़े बदलाव की तैयारी में मोदी सरकार

Mon, 21 May 2018 10:13 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
major changes by government in civil services allocation

केंद्र सरकार सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को सेवाओं के आवंटन में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है। एक आधिकारिक शासनादेश के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने संबंधित विभागों से पूछा है कि क्या फाउंडेशन कोर्स पूरा करने के बाद सेवाओं का आवंटन किया जा सकता है।

विज्ञापन


अधिकारियों के लिए सभी सेवाओं के फाउंडेशन कोर्स की समयसीमा तीन महीने है। अभी, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से कराई जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को सेवाओं का आवंटन होता है। यह फाउंडेशन कोर्स से काफी पहले हो जाता है।
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पीएमओ इस बात की पड़ताल करना चाहता है कि क्या परीक्षा से चुनकर आए परीवीक्षार्थियों को सेवाओं अथवा कैडर का आवंटन फाउंडेशन कोर्स के बाद किया जा सकता है। संबंधित विभागों से फाउंडेशन कोर्स में प्रदर्शन को उचित वेटेज देने की संभावनाओं का पता लगाने को कहा गया है। ताकि सिविल सेवा परीक्षा और फाउंडेशन कोर्स के संयुक्त अंकों के आधार पर अखिल भारतीय सेवाओं और कैडर का आवंटन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) तीन अखिल भारतीय सेवाएं हैं। विभागों से कहा गया है कि भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) जैसी दूसरी केंद्रीय सेवाओं के आवंटन से संबंधित प्रस्ताव पर अपना फीडबैक दें। यूपीएससी तीन चरण में सिविल सेवा परीक्षा पूरी कराता है, प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। इसके परिणाम के आधार पर विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed