{"_id":"5cf11e3bbdec220709710c6a","slug":"major-changes-approved-in-the-pm-scholarship-scheme-under-the-national-defence-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का पहला फैसलाः पीएम छात्रवृत्ति की राशि बढ़ी, पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री का पहला फैसलाः पीएम छात्रवृत्ति की राशि बढ़ी, पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी मिलेगा लाभ
Fri, 31 May 2019 07:39 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 31 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा प्रधानमंत्री पद संभालते ही नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लेने की शुरुआत कर दी है। मोदी कैबिनेट ने इस कार्यकाल की पहली बैठक में पहला बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत 'प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना' में बड़े परिवर्तन को अनुमति दी है। इसके तहत शहीद पुलिस कर्मियों के बेटे को मिलने वाली राशि को 2000 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। वहीं, बेटियों को मिलने वाली राशि को 2250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हमारी सरकार का पहला फैसला भारत की रक्षा करने वालों को समर्पित है! इसके तहत राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में बदलाव को अनुमति देते हुए आतंकी, माओवादी हमलों में शहीद पुलिस जवानों के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन