{"_id":"6b0403ebacf60d257b0310e5","slug":"major-action-by-ed-two-mumbai-based-companies-accused-of-money-laundering-assets-worth-rs-556-crore-seized-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की दो कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, 556 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की दो कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, 556 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई जब्त
Mon, 23 Nov 2026 02:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:44 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश और हॉलिडे मेंबरशिप के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई जोनल कार्यालय ने रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब, सिट्रस चेक इन्स और संबंधित कंपनियों की 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अटैच की हैं।
विज्ञापन
ईडी की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश और हॉलिडे मेंबरशिप के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडीके मुंबई जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत करीब 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
ईडी ने क्या बताया?
ईडी ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी। यह कार्रवाई M/s रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब लिमिटेड (RTSCL), M/s सिट्रस चेक इन्स लिमिटेड (CCIL) और इनसे जुड़ी अन्य कंपनियों के खिलाफ की गई है।
जांच एजेंसी के मुताबिक, इन कंपनियों पर लंबी अवधि की हॉलिडे मेंबरशिप और निवेश योजनाओं के जरिए आम लोगों को ठगने का आरोप है। कंपनियां लोगों को आकर्षक रिटर्न और छुट्टियां बिताने से जुड़े कई फायदे देने का वादा करती थीं। इन वादों के आधार पर लोगों से निवेश कराया गया।
विज्ञापन
ईडी ने बताया कि इस मामले में अब तक की जांच के आधार पर करीब 556.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। एजेंसी की यह कार्रवाई कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में की गई है।