फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahrashtra Updates: Man injured in firing by Mumbai cop during robbery bid dies; accused faces murder charge

Mahrashtra: डकैती के दौरान गोलीबारी में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत, आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

Mahrashtra: कर्ज में डूबे मुंबई पुलिस के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के एक सदस्य की गोलीबारी में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Mahrashtra Updates: Man injured in firing by Mumbai cop during robbery bid dies; accused faces murder charge
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्ज में डूबे मुंबई पुलिस के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के एक सदस्य की गोलीबारी में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ठाणे जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने बताया कि मृतक की पहचान अजीज असलम सैयद (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, 13 अक्तूबर की रात विरार निवासी सैयद और उनका चचेरा भाई फिरोज शेख (27 वर्षीय) दोपहिया वाहन से उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर की ओर जा रहे थे, तभी ठाणे जिले के मेंडे गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हमलावर की पहचान मुंबई पुलिस की क्यूआरटी के सदस्य सूरज देवराम ढोकरे (37 वर्षीय) के रूप में हुई, जिस पर 62 लाख रुपये का कर्ज था और वह दोनों को लूटना चाहता था। ढोकरे को 15 अक्तूबर को अहमदनगर जिले के शिरडी से गिरफ्तार किया गया था और शुरुआत में ठाणे पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसकी असली पहचान का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) देशमाने ने कहा कि 16 अक्तूबर को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सैयद की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया है। एसपी ने कहा कि ढोकरे 62 लाख रुपये तक के भारी कर्ज में था, जिसे उसने बैंकों, वित्तीय संस्थानों से लिया था और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी खर्चा किया हुआ था।

उन्होंने कहा कि क्यूआरटी सदस्य ने अपना कर्ज चुकाने के लिए पैसे कमाने के लिए लूटपाट का सहारा लिया था और दोनों पर हमला उसी रणनीति का हिस्सा था। देशमाने ने बताया कि घटना के दिन ढोकरे को कर्ज अदायगी के संबंध में एक बैंक से फोन आया था और उसका अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा भी हुआ था। 


गणेशपुरी संभाग के पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत ढोले ने बताया कि पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ढोकरे को सोमवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed