फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahindra ventures into the Metaverse anand mahindra Announced Invites people to join Latest Update

मेटावर्स: आनंद महिंद्रा ने बसाई डिजिटल सिटी, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

Wed, 30 Mar 2022 09:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 09:58 PM IST
सार

आनंद महिंद्रा ने मेटावर्स की दुनिया में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीटर पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Mahindra ventures into the Metaverse anand mahindra Announced Invites people to join Latest Update
आनंद महिंद्रा ने मेटावर्स पर जुड़ने की अपील की। - फोटो : @MahindraRise

विस्तार

उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। अब उन्होंने मेटावर्स की दुनिया में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेटावर्स में हमारे साथ जुडिए। हमारा मानना है कि ये सिर्फ एक अवश्यंभावी दुनिया नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां हम अपनी दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए कई समाधान खोज सकते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं ट्विटर पर शेयर किए गए अपने वीडियो में वो बता रहे हैं कि उनकी कंपनी टेक महिंद्रा ने मेटावर्स में एक सादगी शुरू की है। मेटावर्स एक ऐसी जगह होगी, जहां कोई भी अपने डिजिटल अवतार में शामिल हो सकता है।  

क्या है मेटावर्स

  • यह एक थ्री डी वर्चुअल रियलिटी है। यह ऑग्युमेंटड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी पर आधारित है। 
  • इस तकनीक की मदद से कोई व्यक्ति पूरी तरह वर्चुअल दुनिया में प्रवेश कर सकता है और उसे वर्चुअल दुनिया ही सच लगने लगती है। 
  • मेटावर्स की मदद से वर्चुअल दुनिया में वह सबकुछ अनुभव कर सकते हैं, जिसे आप सच में करना चाहते हैं।
  • इसकी मदद से वर्चुअल दुनिया में आप अपने दोस्त के साथ चाय-कॉफी पी सकते हैं, जो आपसे हजारों किलोमीटर दूर हैं। 
  • इसे सोशल मीडिया का भविष्य कहा जाता है। पिछले दिनों फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा रखा है। 


क्रेडिट सुइस ने एक रिपोर्ट में बताया था कि मेटावर्स में स्मार्टफोन, टेलीविजन या वीडियो गेम कंसोल जैसे उपकरणों के इस्तेमाल में लगने वाला समय और बैंडविड्थ (डाटा स्थानांतरण की अधिकतम दर) की खपत बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed