फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahayagya Will be in Japan for the world welfare

विश्व कल्याण के लिए जापान में होगा महायज्ञ, भारत से 121 विद्वान होंगे शामिल

Fri, 14 Oct 2016 04:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 14 Oct 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya Will be in Japan for the world welfare
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images

विश्व कल्याणार्थ और शांति की कामना से जापान में शतचंडी महारुद्र यज्ञ होगा। तीन दिवसीय यह महायज्ञ 21 अक्तूबर से आरंभ होगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 121 विद्वान शामिल होंगे। यूपी में काशी और गोरखपुर से चुनिंदा वैदिक आचार्य इस यज्ञ में हिस्सा लेने के लिए जापान जाएंगे।

विज्ञापन


जापान के माउंट फुजी शहर में विश्व कल्याणार्थ, शांति के लिए किए जाने वाले महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह यज्ञ साई मां विष्णु शक्ति ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया है। ट्रस्ट की प्रमुख साई मां लक्ष्मी दुनिया भर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। हरिश्चंद्र घाट स्थित आश्रम परिसर में पत्रकारों से बातचीत में यज्ञ की तैयारियों के बारे में प्रमुख आचार्य पं. के. वेंकटरमण घनपाठी ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश के अलावा यूपी में बनारस, गोरखपुर से कुल से 121 वैदिक आचार्य जाएंगे। इसमें काशी के 31 विद्वान होंगे। वैदिक आचार्यों की टोली 17 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी। वहां से रात में टोक्यो के लिए रवाना होगी। ब्राह्मणों के साथ भोजन बनाने के लिए 15 रसोइयों का दल भी जाएगा। वार्ता के दौरान मोहन दास, अजय मिश्रा, श्रीनिवासन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed