फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2021 : देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़

Thu, 11 Mar 2021 01:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 11 Mar 2021 01:42 PM IST
खास बातें

देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। शिव के भक्त मंदिरों के बाहर लाइन में खड़े हैं। वहीं कुंभ के पहले शाही स्नान के दिन वहां भक्तों का तांता लग गया है। हरिद्वार से लेकर काशी तक या उज्जैन से लेकर गोरखपुर तक महाशिवरात्रि की धूम है। महाशिवरात्रि के पर्व को पूरी दुनिया में कैसे मनाया जा रहा है, इससे जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
mahashivratri 2021 live updates shahi snan at varanasi and haridwar prime minister modi greetings
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:40 PM, 11-Mar-2021

आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने की पूजा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा की। 

11:55 AM, 11-Mar-2021

श्रीलंका में भारतीय राजदूत ने राम सेतु पर पूजा की

श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले ने राम सेतु पर पूजा की। महाशिवरात्रि के दिन गोपाल बागले ने राम सेतु के पास पूजा-अर्चना की।
 
विज्ञापन
11:18 AM, 11-Mar-2021

श्रीलंका में भारतीय राजदूत ने किए दर्शन

श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले देश के उत्तरी प्रांत के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शिवरात्रि के अवसर पर केथेश्वरम मंदिर के दर्शन किए और वहां भगवान शिव की पूजा की। कोलंबो में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी।
 
10:07 AM, 11-Mar-2021

श्रीनगर : शंकराचार्य मंदिर में पूजा और हवन

महाशिवरात्रि के दिन जम्मू और कश्मीर में भी श्रद्धालुओं ने धूमधाम भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। आज के दिन श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा और हवन का आयोजन किया। एक शिवभक्त ने कहा कि मैंने शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा की।
 
10:04 AM, 11-Mar-2021

उज्जैन : महाकाल मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक

महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पुजारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और उनकी पूजा की। 
 
09:31 AM, 11-Mar-2021

गोरखपुर के झारखंडी महादेव में भक्तों ने किए दर्शन

गोरखपुर में महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्तों ने झारखंडी महादेव मंदिर के दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 AM, 11-Mar-2021

काशी में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी

महाशिवरात्रि पर महादेव की नगरी यानी काशी श्रद्धालुओं से पटी हुई है। बुधवार की देर शाम से ही काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ मंदिर के बाहर लग गई थी। शिवालयों के कपाट मंगल आरती के बाद खुले तो दर्शन करने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई।
 
09:25 AM, 11-Mar-2021

महाराष्ट्र : नासिक और मुंबई में शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रहेंगे बंद

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में हाल ही में तेजी देखी गई है, जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर और मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का फैसला किया है। 
 
09:21 AM, 11-Mar-2021

नेपाल के पशुपतिनाथ में महाशिवरात्रि की धूम

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि की धूम है। हालांकि कोविड-19 के भय की वजह से यहां साधु और भक्तों की कम भीड़ देखने को मिली।
 
09:15 AM, 11-Mar-2021

पहले शाही स्नान के दिन श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार में पहला शाही स्नान है। इसी सिलसिले में लाखों श्रद्धालू और कांवड़िए हरिद्वार पहुंच गए हैं। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट पूरी तरह से श्रद्धालुओं से घिर गए हैं। गंगा में डुबकी लगाने के लिए यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचे और उन्होंने डूबकी भी लगाई। 
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed