{"_id":"671fb7522a0bd24096045404","slug":"maharastra-assembly-election-2024-gopal-shetty-to-contest-as-an-independent-from-borivali-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूर्व BJP सांसद गोपाल शेट्टी ने की बगावत, मुंबई की इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूर्व BJP सांसद गोपाल शेट्टी ने की बगावत, मुंबई की इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान
Mon, 28 Oct 2024 09:47 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:47 PM IST
सार
महाराष्ट्र में अब भाजपा के एक नेता ने अपनी ही पार्टी की उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दरअसल पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: गोपाल शेट्टी, पूर्व भाजपा सांसद
- फोटो : X / @iGopalShetty
विस्तार
भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। जबकि भाजपा ने बोरीवली विधानसभा सीट से संजय उपाध्याय को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं अपनी उम्मीदवारी पर गोपाल शेट्टी ने कहा, यह मेरे टिकट न मिलने की बात नहीं है। मैंने टिकट नहीं मांगा था। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरा नाम सुझाया। उन्होंने आगे कहा कि बोरीवली के स्थानीय कार्यकर्ताओं में से किसी एक को टिकट मिलना चाहिए।
मैं पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता रहा हूं- गोपाल शेट्टी
मुंबई उत्तर क्षेत्र के दिग्गज गोपाल शेट्टी ने कहा, मैं लंबे समय से पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता रहा हूं, आज मैं चार बीजेपी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने में मदद करने गया था।हालांकि, जब सूची घोषित की गई, तो मुझे यह देखकर निराशा हुई कि मुझे मैदान में नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा, मेरे समर्थक 35 साल से मेरे साथ खड़े हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनकी बात सुनूं (और चुनाव लड़ूं)।
दो बार विधायक और दो बार सांसद रहे
बता दें कि गोपाल शेट्टी 2004 - 2014 तक महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य भी रहे थे। फिर मई 2014 में 16वीं और मई 2019 में 17वीं लोक सभा के लिए मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। इस दौरान वे कई स्थायी समिति के सदस्य भी बने थे। 2014 और 2019 में चार लाख से ज्यादा के अंतर से मुंबई उत्तर लोकसभा सीट जीतने वाले गोपाल शेट्टी को 2024 के आम चुनावों में टिकट नहीं दिया गया था।
भाजपा ने अब तक राज्य में उतारे 146 प्रत्याशी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब तक कुल 146 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है। भाजपा की तरफ से आज ही 25 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। जबकि इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों नामों का एलान किया था।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। सीएम एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति और शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच में मुख्य लड़ाई है।

#WATCH | Mumbai: Former BJP MP Gopal Shetty has announced to file nomination as an Independent from Borivali seat. BJP has announced Sanjay Upadhyay as its official candidate from Borivali.
विज्ञापन विज्ञापन
He says, "This is not about me not getting a ticket. I did not ask for a ticket. But… pic.twitter.com/pQL2f8MsyC — ANI (@ANI) October 28, 2024
दो बार विधायक और दो बार सांसद रहे
बता दें कि गोपाल शेट्टी 2004 - 2014 तक महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य भी रहे थे। फिर मई 2014 में 16वीं और मई 2019 में 17वीं लोक सभा के लिए मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। इस दौरान वे कई स्थायी समिति के सदस्य भी बने थे। 2014 और 2019 में चार लाख से ज्यादा के अंतर से मुंबई उत्तर लोकसभा सीट जीतने वाले गोपाल शेट्टी को 2024 के आम चुनावों में टिकट नहीं दिया गया था।
भाजपा ने अब तक राज्य में उतारे 146 प्रत्याशी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब तक कुल 146 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है। भाजपा की तरफ से आज ही 25 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। जबकि इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों नामों का एलान किया था।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। सीएम एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति और शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच में मुख्य लड़ाई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन