{"_id":"67237433b1d024095105b077","slug":"maharastra-assembly-election-2024-candidates-sweat-over-independents-with-identical-names-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चुनावी रण में एक जैसे नाम वाले निर्दलीय उम्मीदवारों से परेशान दलीय प्रत्याशी, सता रहा ये डर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चुनावी रण में एक जैसे नाम वाले निर्दलीय उम्मीदवारों से परेशान दलीय प्रत्याशी, सता रहा ये डर
Thu, 31 Oct 2024 05:42 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:42 PM IST
सार
Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरे निर्दलीय उम्मीदवारों ने दलीय प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में दलीय प्रत्याशियों जैसे नाम वाले निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हो गए हैं। इससे दलीय उम्मीदवारों में बेचैनी है कि ईवीएम में एक जैसे नाम देखकर कहीं मतदाता भ्रमित न हो जाएं।
सांगली में तीन निर्दलीयों के नाम दलीय उम्मीदवारों से मिलते जुलते
सांगली जिले के तासगांव-कवठे महाकाल निर्वाचन क्षेत्र में दिवंगत एनसीपी नेता व पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल के बेटे रोहित रावसाहेब पाटिल और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के संजय काका पाटिल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनके जैसे ही नाम वाले तीन और उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित रावसाहेब पाटिल, रोहित राजगोंडा पाटिल और रोहित राजेंद्र पाटिल ने एनसीपी (शरद) को परेशान कर दिया है। पार्टियों का कहना है कि समान नाम मतदाताओं को भ्रमित कर सकते हैं और अगर जीत का अंतर कम रहा तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
निर्दलीय उम्मीदवार को अयोग्य घोषित करने की मांग
वहीं पुणे में वडगांव शेरी विधानसभा सीट से एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार बापूसाहेब तुकाराम पठारे ने समान नाम वाले एक निर्दलीय उम्मीदवार को अयोग्य ठहराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उम्मीदवार ने अधूरी जानकारी दी है। पठारे का मुकाबला अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायक सुनील टिंगरे से है। अहिल्यानगरी जिले के निवासी बापू बबन पठारे ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने उनकी उम्मीदवारी स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
पार्वती सीट पर कुछ ऐसा ही हाल
पुणे की पार्वती विधानसभा सीट पर एनसीपी (सपा) नेता अश्विनी नितिन कदम भाजपा विधायक माधुरी मिसाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट पर दो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से एक नाम अश्विनी नितिन कदम का है। दूसरे नाम अश्विनी विजय कदम हैं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन