फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtras Covid-19 cases cross 3-lakh mark, Mumbai’s count is now over 1 lakh

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार, उत्तर मुंबई में कोरोना का कहर जारी

Sat, 18 Jul 2020 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Maharashtras Covid-19 cases cross 3-lakh mark, Mumbai’s count is now over 1 lakh
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमित तीन लाख के पार हो गए। राज्य में एक दिन में 8,348 नए संक्रमित सामने आए। जबकि 24 घंटे में 144 की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,937 हो गई है। जबकि मुंबई में 1,00,350 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होने वालों का औसत 55.05 है।

विज्ञापन


शनिवार को राज्य में 5,306 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि अब तक 1,65,663 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,23,377 है। मृत्युदर 3.85 फीसदी है। प्रदेश में 7,40,884 लोग होम क्वारंटीन और 45,552 संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में 65 संक्रमितों की गई जान 
मुंबई में शनिवार को 65 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 1186 नए मरीज सामने आए। अब तक कोरोना यहां 5650 लोगों की जान ले चुका है। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भाईंदर, नवी मुंबई, उल्हासनगर, पनवेल, वसई-विरार महानगरपालिका सहित रायगढ़ व पनवेल में शनिवार को 3789 ऩए केस मिले। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 1,96,046 है। मौत का आंकड़ा 8,071 पहुंच गया है। मुंबई महानगर के बाद सबसे ज्यादा पुणे में कोरोना वायरस का कहर है। शनिवार को 1581 नए मरीज मिले और 37 की मौत हो गई। पुणे में संक्रमितों की संख्या 59,147 और मृत्यु संख्या 1771 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अब उत्तर मुंबई में कोरोना बरपा रहा है कहर

मुंबई में कोरोना दक्षिण व मध्य मुंबई के बाद अब उत्तर मुंबई में कहर बरपा रहा है। बीएमसी के अनुसार पिछले कुछ समय में उत्तर मुंबई के मलाड, कांदिवली, बोरिवली और दहिसर में मामले तेजी से बढ़े हैं। इन इलाकों में सोसाइटियां ही कोरोना हॉटस्पॉट बन गई हैं।

उत्तर मुंबई में कोरोना मरीजों के दो गुना होने की रफ्तार सबसे तेज है। वहीं, ग्रोथ रेट भी सर्वाधिक है। बीएमसी पी-नॉर्थ वार्ड के सहायक आयुक्त संजोग कबरे ने बताया कि पिछले कुछ समय से 70 से 80 फीसदी केस सोसाइटियों में मिल रहे हैं।

बोरिवली के 11 कंटेनमेंट जोन हैं और 730 इमारतें सील की गई हैं। कांदिवली में 551 इमारतें सील की गई हैं। यहां 32 कंटेनमेंट जोन हैं। मलाड में 31 जोन में 499 बिल्डिंग और दहिसर में 38 जोन में 183 इमारतें सील की जा चुकी हैं।

28 दिनों में दोगुने और 2.5 प्रतिशत ग्रोथ रेट...
उत्तर मुंबई सबसे असुरक्षित है। बोरिवली में 4306 मामले आ चुके हैं। जबकि 137 की मौत हुई है। अब भी 1587 एक्टिव केस हैं। बोरिवली में 28 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं, जो मुंबई में सबसे कम है। वहीं, डेली ग्रोथ सबसे ज्यादा 2.5 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed