फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtraa mns chief raj thackeray arrives at raj bhavan to meet governor bhagat singh koshyari

महाराष्ट्र: राज्यपाल से राज ठाकरे ने की मुलाकात, कहा- सही समय आने पर सीएम से भी मिलूंगा

Thu, 29 Oct 2020 11:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 29 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
maharashtraa mns chief raj thackeray arrives at raj bhavan to meet governor bhagat singh koshyari
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज ठाकरे ने मुलाकात की - फोटो : ANI

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे गुरुवार को राज भवन पहुंचे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। ठाकरे के साथ मनसे नेता नितिन सरदेसाई और बेटे अमित ठाकरे भी राजभवन पहुंचे। राज ठाकरे ने ऐसे समय पर राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बीच कोल्ड वॉर चल रही है। ठाकरे ने मुलाकात के बाद बताया कि वे बिजली के बिल को कम करने के संबंध में राज्यपाल से मिलने आए थे।

विज्ञापन

 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा, 'मेरे प्रतिनिधिमंडल ने अडानी और बीईएसटी अधिकारियों से मुलाकात की थी, इसलिए बिजली के बढ़े बिल को लेकर मैंने आज राज्यपाल से मुलाकात की। कंपनियां बिजली बिल कम करने के लिए तैयार हैं। राज्यपाल जल्द मुख्यमंत्री को बताएंगे और फैसला लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'महाराष्ट्र में बहुत सारे मुद्दे हैं, सवालों की कोई कमी नहीं है। सरकार को लोगों के सवालों का जवाब देना है। मैं शरद पवार से मुलाकात करूंगा। यदि आवश्यक होगा, तो सही समय आने पर मैं मुख्यमंत्री से भी मिलूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed