फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Youth cheated by girlfriend commits suicide live on Facebook, know the whole matter

महाराष्ट्र: गर्लफ्रेंड से धोखा खाए युवक ने फेसबुक पर लाइव खुदकुशी की, जानिए पूरा मामला

Sat, 07 Aug 2021 08:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 08:28 PM IST
सार

महाराष्ठ के ठाणे जिले में 27 साल के एक युवक ने गर्लफ्रेंड द्वारा शादी से इनकार करने पर फेसबुक पर लाइव करते हुए खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दुर्घटना में मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Youth cheated by girlfriend commits suicide live on Facebook, know the whole matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से हैरान करने वाली खबर आई है। गर्लफ्रेंड द्वारा कथित रूप से धोखा देने से निराश होकर एक युवक ने लाइव खुदकुशी कर ली। घटना जिले के कल्याण इलाके में हुई। 

विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवक ने फांसी का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया। मृत युवक का नाम अंकुश पवार बताया गया है। वह कल्याण पश्चिम इलाके में रहता था। उसकी महिला मित्र से तीन साल से दोस्ती थी, लेकिन अब उसने शादी से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाला युवक एक अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय के तौर पर काम करता था। उसका कहना था कि उसके तीन साल से महिला मित्र से संबंध थे और वह अपनी बचत का पैसा उसे दे चुका था। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच अन्य मुद्दों पर भी विवाद होता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को भी महिला मित्र व युवक के बीच विवाद हुआ था। महिला मित्र ने उसे कथित तौर पर मर जाने को कह दिया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दुर्घटना में मौत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed