Maharashtra Chunav Result: भाजपा की सीटें घटीं, पवार बोले- शिवसेना संग गठबंधन पर अभी सोचा नहीं
{"_id":"5db073c98ebc3e01376aae64","slug":"maharashtra-vidhan-sabha-chunav-2019-result-live-maharashtra-election-result-hindi-news-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Chunav Result: भाजपा की सीटें घटीं, पवार बोले- शिवसेना संग गठबंधन पर अभी सोचा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 24 Oct 2019 06:39 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:39 PM IST
खास बातें
- कौन मुख्यमंत्री होगा यह अहम सवाल होगा क्योंकि इसपर 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था: उद्धव
- शिवसेना प्रमुख बोले आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं
- भाजपा-शिवसेना की सीटें इस बार घटी हैं जबकि एनसीपी को फायदा हुआ है
- भाजपा नेता व मंत्री पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा सीट पर अपनी हार स्वीकार कर ली
विज्ञापन
महाराष्ट्र चुनाव 2019
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
05:55 PM, 24-Oct-2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है और मैं किसी भी दबाव के आगे नहीं झुका। कौन मुख्यमंत्री होगा यह अहम सवाल होगा क्योंकि इसपर 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।
05:36 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र में शाम 05.35 बजे तक 150 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, दलगत स्थिति यह है-
- भाजपा— 48
- शिवसेना—38
- कांग्रेस—24
- एनसीपी— 28
- अन्य दल— 12
विज्ञापन
03:30 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र में दोपहर 03:30 बजे तक 46 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए। चुनाव आयोग के अनुसार, दलगत स्थिति यह है-
- भाजपा— 18
- शिवसेना—10
- कांग्रेस— 09
- एनसीपी— 08
- निर्दलीय— 01
02:45 PM, 24-Oct-2019
भाजपा की नेता और महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा सीट पर अपनी हार स्वीकार कर ली। सीट पर परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पंकजा विधान परिषद में विपक्ष के नेता और चचेरे भाई धनंजय मुंडे से करीब 30,000 मतों से पीछे चल रही हैं। धनंजय और पंकजा चचेरे भाई-बहन हैं। पंकजा ने कहा कि मैंने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम किया। मैं हालांकि सरकार में शामिल थी लेकिन मेरे निर्वाचन क्षेत्र और लोगों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहा। मैं हार की जिम्मेदारी लेती हूं।
02:20 PM, 24-Oct-2019
दोपहर 02:20 बजे तक महाराष्ट्र की 288 में से 12 विधानसभा सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। पांच-पांच सीटों पर भाजपा और शिवसेना को जीत मिली है। जबकि एक सीट पर एनसीपी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
01:55 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र की 288 में से छह विधानसभा सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। चार सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर शिवसेना को जीत मिली है। जबकि एक सीट पर एनसीपी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि शिवसेना से गठबंधन पर सोचा नहीं है। महाराष्ट्र की जनता का भरोसा भाजपा के साथ नहीं रह गया है। भले ही भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बन के उभरी है, लेकिन उसकी सीटें पहले की अपेक्षा कम हो रही है। शिवसेना से गठबंधन पर सोचा नहीं है।
01:24 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र की 288 में से छह विधानसभा सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। तीन सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर शिवसेना की जीत मिली है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
12:40 PM, 24-Oct-2019
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले दिलचस्प समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार दोपहर 12:30 बजे तक के रुझानों में भाजपा 102, जबकि शिवसेना 64 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रचंड बहुमत की उम्मीद लगाए बैठी भाजपा पिछले चुनावों में जीते गए सीटों से नीचे खिसकती दिख रही है। वहीं, शिवसेना को उम्मीद से अधिक सीटें मिलती दिख रही है।रुझानों को देखते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं, ऐसा होता है कभी-कभी। हां, हम गठबंधन बरकरार रखेंगे। हम 50-50 फॉर्मूले पर सहमत हुए हैं।
प्रचंड बहुमत की उम्मीद लगाए बैठी भाजपा पिछले चुनावों में जीते गए सीटों से नीचे खिसकती दिख रही है। वहीं, शिवसेना को उम्मीद से अधिक सीटें मिलती दिख रही है।रुझानों को देखते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं, ऐसा होता है कभी-कभी। हां, हम गठबंधन बरकरार रखेंगे। हम 50-50 फॉर्मूले पर सहमत हुए हैं।
11:33 AM, 24-Oct-2019
सुबह 11:35 बजे तक के रुझानों में कौन कितनी सीटों पर आगे
महाराष्ट्र- 288
- भाजपा-102,
- शिवसेना-61
- कांग्रेस-40
- एनसीपी-52
- अन्य-33