{"_id":"686bb1aef546765b6709217e","slug":"maharashtra-video-of-half-naked-man-misbehaving-woman-goes-viral-accused-is-the-son-of-mns-vice-president-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महिला से अभद्रता करते अर्धनग्न युवक का वीडियो वायरल, दावा- आरोपी मनसे उपाध्यक्ष का बेटा; FIR दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महिला से अभद्रता करते अर्धनग्न युवक का वीडियो वायरल, दावा- आरोपी मनसे उपाध्यक्ष का बेटा; FIR दर्ज
Mon, 07 Jul 2025 05:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:08 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता के बेटे पर सोमवार को एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को कथित तौर पर धमकाने और गाली देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक वीडियो में मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख (26) को नशे में धुत देखा गया। वीडियो में वह अपनी कार की अगली सीट पर बैठा हुआ है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री राजश्री मोरे को धमका रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में बिना शर्ट पहने एक युवक महिला के साथ अभद्रता करते नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि शख्स महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के बड़े नेता का बेटा है। घटना अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड पर हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शर्टलेस युवक राजश्री मोरे नाम की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसकी कार को युवक की कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है। दावा किया जा रहा है कि वह एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा है। अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और युवक को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया। उसकी कार को भी मुंबई पुलिस ने आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
नोटिस दिए जाने के बाद जाने दिया गया
अधिकारी ने बताया, 'राहिल शेख पर भारतीय न्याय संहिता के तहत एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अन्य अपराधों के साथ-साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने और मोटर वाहन अधिनियम के तहत अन्य उल्लंघनों के लिए मामला दर्ज किया गया है। नोटिस दिए जाने के बाद उसे जाने दिया गया, जबकि उसकी कार जब्त कर ली गई है।' मामले की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने साधा निशाना
मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने कहा, '...लोग जनता के कारण और जनता के लिए ही सत्ता में आते हैं। ऐसी नकारात्मकता तभी आती है, जब नेता कहता है कि मैं देख लूंगा। अगर महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी चीजें होती हैं, तो इस पर विचार करना होगा। हमारी बातों का जमीन पर क्या असर होता है और आम लोगों को क्या परिणाम भुगतने पड़ते हैं।'