फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Uproar over Sanatan Yatra on Mira Road, attackers vandalized; police force deployed

Maharashtra: मीरा रोड पर सनातन यात्रा को लेकर बवाल, हमलावरों ने की तोड़फोड़; पुलिस बल तैनात

Mon, 22 Jan 2024 12:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

मुंबई के भयंदर में निकाली गई सनातन धर्म यात्रा के दौरान बवाल खड़ा हो गया है। कुछ अराजक तत्व ने यात्रा पर लाठी-डंडे से हमला किया।

विज्ञापन
Maharashtra: Uproar over Sanatan Yatra on Mira Road, attackers vandalized; police force deployed
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

दुनियाभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम मची हुई है। देश के कई हिस्सों में सनातन धर्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कीर्तन, सुंदरकाण्ड का पाठ किया जा रहा है। इसी बीच, मुंबई के भयंदर में निकाली गई सनातन धर्म यात्रा के दौरान बवाल खड़ा हो गया है। कुछ अराजक तत्व ने यात्रा पर लाठी-डंडे से हमला किया। साथ ही धार्मिक ध्वजों को फाड़ा गया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। तनाव को बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मीरा रोड पर हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रिया आ रही है। इस दौरान तमाम लोगों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने यात्रा में शामिल महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, उनके साथ जमकर मारपीट की गई। सनातन यात्रा निकाल रहे लोगों का कहना है कि वे शांति पूर्वक यात्रा निकाल रहे थे। मीरा रोड पर अचानक कुछ हमलावरों ने यात्रा पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने यात्रा में मौजूद कारों पर हमला किया। 
विज्ञापन


पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
यात्रा में मौजूद गाड़ियों में लगे ध्वजों को फाड़ा गया। यह घटना 21 जनवरी की रात 12 बजे की है। माहौल को बिगड़ता देख पुलिस बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। मामले ने नया नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed