{"_id":"67241b9e26ad1c9ad90e1786","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-shivaji-park-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गिरगांव में आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे तीन लोग; पुणे में पूर्व सैनिक की गोली से एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गिरगांव में आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे तीन लोग; पुणे में पूर्व सैनिक की गोली से एक घायल
Fri, 01 Nov 2024 10:58 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी मुंबई के गिरगांव में एक इमारत की फ्लैट में लगी आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने के बाद तीन लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चीरा बाजार इलाके के हेमराज वाडी में तीन मंजिला ओशियानिक इमारत में सुबह करीब 3.20 बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जैसे ही आग की लपटें उनके कमरे को घेरने लगीं, कमरे में मौजूद तीन लोगों ने खुद को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तीनों की पहचान कार्तिक माजी, दीपेंद्र मंडल और उप्पल मंडल के तौर पर की गई है। घटना की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
पुणे में पूर्व सैनिक की गोली से एक घायल
मुंबई के पुणे में पार्किंग विवाद को लेकर गुरुवार को पूर्व भारतीय सैनिक ने एक व्यक्ति पर गोली चली दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुणे के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हिम्मत जाधव ने बताया कि आरोपी ने पुणे शहर के यरवदा इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर पीड़ित को डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
शिवाजी पार्क में बंगाली समाज ने की काली पूजा
मुंबई के बंगाली समुदाय ने काली पूजा के शुभ अवसर पर शिवाजी पार्क में बंगाली क्लब के कालीमाता मंदिर में अनुष्ठान करने के लिए एकत्र हुए। इसी सिलसिले में बंगाली क्लब के महासचिव मृणाल पुरकष्टो ने कहा कि 30 वर्षों से यहां अनुष्ठान किए जा रहे हैं। बंगाली और गैर-बंगाली सभी लोग मंदिर में आते हैं। पूजा रात 9.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। फिर भोग वितरण होगा।
1500 लोगों को कराया गया भोजन
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1,000 से 1,500 लोगों को भोजन कराया जाएगा। परसों अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा और 100 भोग तैयार किए जाएंगे। दिवाली के शुभ अवसर पर, शिवाजी पार्क ने अपने प्रसिद्ध आतिशबाजी शो की मेजबानी की, जिसने लोगों को आकर्षित किया। वहीं लोगों ने दिवाली मनाने के लिए अपने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी, रंगोली और फूलों से सजाया है।

पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में झड़प, युवक की चाकू मारकर हत्या
मध्य मुंबई में बृहस्पतिवार देर रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों में हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अंटॉप हिल क्षेत्र में झड़प के दौरान विवेक गुप्ता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात कोकरी आगर के जय महाराष्ट्र नगर में एक गली में कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान विवाद शुरू हो गया।
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी धमकी देने के मामले में युवक गिरफ्तार
देशभर के हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशन पर बम होने की झूठी धमकियां देने के मामले में नागपुर पुलिस ने एक युवक को आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव के निवासी जगदीश श्रीयम उइके को शहर पुलिस ने जांच के लिए उपस्थित होने का नोटिस भेजा था। इसके बाद वह विमान से नागपुर पहुंचा और बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 300 से अधिक उड़ानों में 26 अक्टूबर तक 13 दिनों के दौरान बम होने की झूठी धमकियां दी गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उइके ने दिल्ली में रहकर अपराध को अंजाम दिया।
अंधेरी में कबाड़ गोदाम में लगी आग
मुंबई के अंधेरी इलाके में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सायन इलाके में राशन कार्यालय में लगी आग
मुंबई के सायन इलाके में शुक्रवार को एक राशन कार्यालय में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने का काम जारी है। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।