फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Serial Blast Convict Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: मुंबई सीरियल बम धमाकों के आरोपी की जेल में मौत, नहाने पर हुई बहस में कैदियों ने किया हमला

Sun, 02 Jun 2024 09:53 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Serial Blast Convict Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के एक दोषी पर कोल्हापुर के कलंबा सेंट्रल जेल में जानलेवा हमला हो गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को पांच कैदियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया, बाथरूम में नहाने को लेकर कैदियों में बहस हुई। इस वजह से अन्य कैदियों ने मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भवरलाल गुप्ता पर हमला कर दिया। खान आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

विज्ञापन


हमलावरों की पहचान प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेताजी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, 12 मार्च 1993 में एक ही दिन में हुए कई हमलों में 257 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

 

धोखाधड़ी से एक व्यक्ति से 67.6 लाख रुपए ठगे
नवी मुंबई में शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर एक व्यक्ति से 67.6 लाख रुपए ठग लिए गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपियों ने 14 अप्रैल से 30 मई के बीच उससे संपर्क किया था। उसे अच्छे रिटर्न का वादा किया गया था, लेकिन उसे अच्छे रिटर्न नहीं मिले। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज
नवी मुंबई में एक टूर एंड ट्रैवल्स बस के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला यात्री घायल हो गई है। बस चालक 25 मई को तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उसने घनसोली में एक स्पीड ब्रेकर को लापरवाही से पार किया, जिससे महिला अपनी सीट से गिर गई। महिला की रीढ़ और पेट में सूजन आ गई।  

 
विज्ञापन

सीएसएमटी और ठाणे में प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण का काम खत्म
मध्य रेलवे ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और ठाणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म को चौड़ा करने का काम तय समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ब्लॉक के बाद सीएसएमटी से पहली ट्रेन रविवार को दोपहर 1.10 बजे तिलवाला के लिए रवाना हुई।
 
 

पालघर में टेम्पो से 10.10 लाख रुपये की आईएमएफएल जब्त
जिला ग्रामीण पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टेम्पो से 10.10 लाख रुपये की भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है। तलासरी थाने के निरीक्षक विजय मुतादक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम को तलासरी तालुका के उधवा में एक टेम्पो को रोका था। वाहन से 10.10 लाख रुपये की आईएमएफएल और बीयर बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 30 साल के दीपक उर्फ जॉनी वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर की है। हरियाणा पुलिस ने दीपक उर्फ जॉनी वाल्मीकि नाम के आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया। जल्द ही उसे नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश की जिम्मेदारी ली है। नई साजिश के सिलसिले में दीपक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed