फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: लंदन से लाया गया छत्रपति शिवाजी का वाघनख; पुणे में आइसक्रीम शॉप मालिक को गोली मारी

Fri, 19 Jul 2024 06:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान की जिस वाघनख से हत्या की थी, उसे लंदन के संग्रहालय से मुंबई लाया गया है। शुक्रवार को इसे सतारा ले जाया जाएगा, जहां इसका भव्य स्वागत होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित रहेंगे और विशेष डॉक टिकट जारी करेंगे। इस बाद ‘वाघ नख’ 7 माह के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय में रखा जाएगा। सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष के उपलक्ष्य में लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से ‘वाघ नख’ यहां लगा गया है।

विज्ञापन


सचाई का पता लगाए सरकार: वडेट्टीवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार का कहना है कि लंदन से लाया गया वाघनख वही है, जिससे छत्रपति शिवाजी ने अफजल खान की हत्या की थी। जबकि इतिहासकारों का दावा है कि वह ‘वाघ नख’ पहले से ही राज्य के सतारा संग्रहालय में मौजूद है। 
विज्ञापन

 

पुणे में आइसक्रीम शॉप मालिक को गोली मारी, घायल
महाराष्ट्र के पुणे जिले के सासवड में बृहस्पतिवार दोपहर एक आइसक्रीम दुकान के मालिक को गोली मार दी गई। सासवड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल टिलेकर को एक गोली लगी। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। गोलीबारी का कारण ज्ञात नहीं है। हमने दो से तीन संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित किया है। आगे की जांच जारी है।

बुलढाणा में मुहर्रम जुलूस में पथराव, 10 लोग घायल
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बृहस्पतिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पथराव शाम सात बजे साखरखेरदा गांव के मालीपुर्या इलाके में हुआ। जब गुजरी चौक से शुरू हुआ मुहर्रम जुलूस गरीब शाह बाबा दरगाह की ओर जा रहा था। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीबी महामुनि के नेतृत्व में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

विज्ञापन

मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
मुंबई अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, 'एक गुप्त सूचना मिलने के बाद कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर दो महिलाओं और एक पुरुष को जाल में फंसाया गया। वे पिछले दो महीने से देह व्यापार रैकेट चला रहे थे।'

शिवसेना नेताओं का सीएम से अनुरोध, विधानसभा चुनाव में पार्टी अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़े
शिवसेना विधायकों ने हाल के लोकसभा चुनावों में अपने अच्छे प्रदर्शन का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से यह सुनिश्चित करने को कहा कि पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़े। इस दौरान सीएम ने संगठनात्मक निर्माण को प्राथमिकता देने, निर्वाचन क्षेत्र-विशिष्ट सर्वेक्षण करने, युवा सेना और महिला अगाड़ी में नए सदस्यों को पंजीकृत करने के महत्व पर जोर दिया। पार्टी नेता ने बताया कि शिवसेना महायुति (जिसमें भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा भी शामिल है) के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी और इसलिए, सीएम ने पदाधिकारियों से आंतरिक आलोचना से बचने के लिए कहा।

दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल क्षेत्र में सीएम एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास वर्षा में बृहस्पतिवार को एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सीएम की अध्यक्षता में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति विकसित करने के लिए की गई। इसमें मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान, विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

डिप्टी सीएम पवार ने विशालगढ़ किले का दौरा किया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बृहस्पतिवार शाम कोल्हापुर के विशालगढ़ किले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किले के करीब रहने वाले लोगों के वाहनों और घरों को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने प्रत्येक को 50,000 रुपये तत्काल राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किए गए नुकसान के आकलन से पता चला है कि हिंसा में 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नुकसान के आकलन से संबंधित प्रस्ताव संभागीय आयुक्त कार्यालय को भेज दिया गया है। वहां से इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

बता दें कि रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान हिंसा में बदल गया था। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। बाद में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

सोने में निवेश के नाम पर 6.57 करोड़ रुपये ठगे, चार पर केस
निवेशकों से 6.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ज्वैलर्स के एक परिवार के चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आरोपियों ने मोटी कमाई का लालच देकर 18 लोगों से सोने की योजना में 6.57 करोड़ रुपये का निवेश कराया था। आरोप है कि ज्वैलर्स ने पीड़ितों को न तो योजना पर रिटर्न दिया और न ही उनके द्वारा निवेश किया गया पैसा वापस लौटाया। चारों पर बुधवार को महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हित संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed