फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: MVA षड्यंत्र मामले में भाजपा नेता का बयान दर्ज; ठाणे में दुष्कर्म-हत्या के प्रयास में दोषी को सजा

Fri, 21 Feb 2025 07:10 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Feb 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ एमवीए 'षड्यंत्र' मामले की जांच में भाजपा नेता प्रवीण दारेकेर का बयान दर्ज किया। दारेकेर संयुक्त आयुक्त सत्यनारायण चौधरी के सामने पेश हुए, जो मामले की जांच टीम के प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


ठाणे में दुष्कर्म-हत्या के प्रयास में दोषी को 10 साल की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (भिवंडी) एनके करांडे ने बृहस्पतिवार को एक 39 वर्षीय व्यक्ति को महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 4,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक विजय मुंधे ने अदालत को बताया कि मामला जून 2018 का है। महिला अपने घर में चार वर्षीय बेटी के साथ सो रही थी, तभी दोषी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो दोषी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद, दोषी व्यक्ति महिला को बेहोसी की हालत में छोड़कर भाग गया। लोक अभियोजक ने बताया कि जब महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, तब वह 47 वर्ष की थी। वह और दोषी एक ही इलाके में रहते थे। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री को दो साल की सजा, मिली जमानत
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री व एनसीपी नेता माणिकराव कोकाटे को बृहस्पतिवार को नासिक जिला और सत्र अदालत ने 1995 के एक मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई। कोकाटे सरकारी कोटे से फ्लैट पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। कोकाटे ने कहा कि वह सजा के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

डिप्टी सीएम शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि गोरेगांव पुलिस को ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि ईमेल किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजा गया है। ऐसे ही ईमेल महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी भेजे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाले शख्स का पता लगा रही है। 
विज्ञापन

गोरेगांव में लगभग 200 झुग्गियां जलकर खाक
मुंबई के पास गोरेगांव की झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे लेवल-2 की आग लगने की खबर मिली। अग्निकांड में करीब 150-200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। बीएमसी ने बताया कि आग बुझा दी गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाजपा विधायक का दावा- जान से मारने की धमकी मिली, सुरक्षा मांगी
महाराष्ट्र की भाजपा विधायक श्वेता महाले ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बुलढाणा जिले के चिखली निर्वाचन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के अपने प्रयासों के चलते एक गुमनाम पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। महाले ने दावा किया कि यह पत्र उन्हें 20 फरवरी को मिला, जो किसी दूसरे धार्मिक समुदाय के खिलाफ नफरत से प्रेरित था। 

महाले के मुताबिक, यह धमकी उन्हें उनके अतिक्रमण हटाने के प्रयासों के बाद आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी समुदाय के प्रति  भेदभाव के बिना निष्पक्ष तरीके से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया था। लेकिन गलत सूचना के कारण कुछ समूहों में नाराजगी पैदा हुई। पुलिस को मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। विधायक के समर्थकों ने दिनभर विरोध प्रदर्शन किया और पत्र भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा। 
 

जिन मंत्रियों पर लग रहे आरोप, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए: अन्ना हजारे
वरिष्ठ कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि जिन मंत्रियों पर आरोप लग रहे हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। विपक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मंत्रियों धनंजय मुंडे और माणिकराव कोकाटे से इस्तीफे की मांग की है। मुंडे बीड़ जिले की परली सीट से विधायक हैं। वह अपने करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष और महायुति के कुछ सहयोगियों के निशाने पर हैं। कराड को नौ दिसंबर को बीड के मसाजोग में सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या से जुड़े एक जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री और एसआरए प्रमुख को लिखा पत्र, हाउसिंग जिहाद का लगाया आरोप
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) के प्रमुख को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एसआरए की परियोजनाओं में कुछ बिल्डर अपनी परियोजाओं के जरिए 'हाउसिंग जिहाद' कर रहे हैं और कुछ क्षेत्रों में जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। 

निरुपम ने आरोप लगाया कि ये बिल्डर इन एसआरए परियोजनाओं में हिंदू लोगों के आवेदनों को खारिज रहे हैं और उन्हें एसआरए फ्लैट या दुकानों के लिए अयोग्य बताकर अधिक से अधिक संख्या में मुसलमानों को अपनी परियोजना में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हाउसिंग जिहाद के जरिए मुसलमान बिल्डर मुंबई की जनसांख्यिकी को बदलने और एसआरए परियोजनाओं के जरिए मुसलमानों की आबादी की एकजुटता को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

धमकी भरे ई-मेल के मामले में दो गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल के सिलसिले में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये ई-मेल किसी गंभीर साजिश के तहत नहीं बल्कि शरारत के इरादे से भेजे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) के रूप में हुई है। दोनों जिले के देउलगांव राजा के देउलगांव माही इलाके के निवासी हैं। एक अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल गुरुवार को महानगर के गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों को मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। गोरेगांव पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) - आपराधिक धमकी और 353(2) - सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देने के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए 27 बांग्लादेशी नागरिक
मुंबई पुलिस ने एक विशेष अभियान में 27 बांग्लादेश नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, ये लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसे और उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीते कुछ हफ्तों में कुल 353 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। 
 

रांकापा नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामले के वांछित आरोपी जिशान अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने दावा किया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे भारत से भागने में मदद की और अब वह एशिया से बहुत दूर है। हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्हें यकीन है कि अख्तर अभी भी भारत में है और उनके पास जानकारी है कि उसने पिछले महीने पंजाब में उगाही के लिए कुछ कॉल किए थे। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed