फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: महाराष्ट्र में जीबीएस के मामले बढ़कर 207 हुए; ठाणे में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

Sat, 15 Feb 2025 09:42 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 09:42 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में गुलैन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के दो नए मामलों के सामने आने के बाद, अब तक कुल 207 संदिग्ध और पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को दो नए मामलों के साथ, पुष्ट मामलों की संख्या 180 तक पहुंच गई है, जिनमें से 20 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आधिकारिक मौतों की संख्या अभी भी आठ पर बनी हुई है। हालांकि, कोल्हापुर से इस बीमारी से एक संदिग्ध मौत की खबर आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, चांगिड तहसील की 60 वर्षीय महिला की 13 फरवरी को मौत हो गई। उन्हें निचले अंगों में लकवा मार गया था और पहले चांगिड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें कर्नाटक ले जाया गया और फिर 11 फरवरी को कोल्हापुर के अस्पताल लाया गया, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जीबीएस एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिकाओं पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, हाथ-पैरों में संवेदना की कमी और सांस लेने में समस्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दुखद घटना में 55 वर्षीय बविंदरसिंह गुरुदेवसिंह थोमर ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि थोमर दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत था, लेकिन घरेलू समस्याओं के कारण उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके अलावा, उसकी पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी और वह अवसादग्रस्त था।

साथ ही घटना वाले दिन थोमर के भाई ने उसे फोन करके देखने की कोशिश की, लेकिन फ्लैट अंदर से बंद मिला। बाद में पड़ोसियों में से एक बालकनी से फ्लैट में घुसने में कामयाब रहा और उसने शव देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
 

ठाणे जिले में ऑटोरिक्शा दुर्घटना में घायल महिला को 11.15 लाख रुपये का मुआवजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2014 में एक ऑटोरिक्शा दुर्घटना में घायल हुई महिला को 11.15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। न्यायाधिकरण के अध्यक्ष एस बी अग्रवाल ने यह आदेश शमीम इकबाल शेठ को दिया, जो इस दुर्घटना में आंशिक विकलांगता का शिकार हुई थीं। शमीम एक अस्पताल में प्रशासक के तौर पर काम करती थीं, लेकिन दुर्घटना के कारण उन्हें अपनी नौकरी खोनी पड़ी।

बता दें कि घटना 28 अक्टूबर, 2014 की है, जब शमीम ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही थीं और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान फ्लाईओवर के पास उनकी टक्कर एक कार से हो गई। ऑटोरिक्शा चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह दुर्घटना की। इस हादसे में शमीम को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज करवाने के लिए उन्हें तीन सर्जरी करवानी पड़ी। उनके बाएं निचले अंग में आंशिक विकलांगता हो गई, और इस कारण उन्हें अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट-सह-प्रशासक के रूप में अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी, जहां वह प्रति माह 18,500 रुपये कमाती थीं।

मंबई में हॉल में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल वाहन
महाराष्ट्र के फोर्ट मुंबई इलाके में फ्रीमेसन हॉल में शनिवार को आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग के वाहन पहुंच गए हैं। 

 

लातूर में गढ्ढे में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक बसवकल्याण से आ रहा था, तभी शुक्रवार शाम 5:30 बजे लातूर-जहीराबाद राजमार्ग पर निलंगा में यह हादसा हुआ। निलंगा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से इसमें रखा लोहे का सामान चालक के स्थान से टकरा गया, जिससे प्रशांत काशीनाथ चिंतामणि (29) और अशोक वैजनाथ चिंतामणि (35) की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।’

पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की याचिका खारिज
मुंबई की अदालत ने एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन हत्या मामले में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की याचिका खारिज कर दी। याचिका में शर्मा ने खुद को आरोपों से मुक्त करने का आग्रह किया था। 
 

मुख्यमंत्री ने तरंग कार्यक्रम में लिया भाग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित 'तरंग' कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, पुणे पुलिस को जिला योजना और विकास समिति  के तहत 39 चौपहिया और कई दोपहिया वाहन प्रदान किए गए हैं। इससे अपराधों पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed