Maharashtra: महाराष्ट्र के चार शहरों से 17 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रहने के आरोप में ATS ने दबोचा
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राजधानी मुंबई समेत राज्य के चार अलग-अलग शहरों से 17 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और बिना अनुमति के रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एक विशेष अभियान के तहत की गई हैं। उन्होंने बताया, 'एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस सप्ताह मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और नासिक शहरों में अभियान चलाया।' इस दौरान बिना अनुमति के भारत में प्रवेश करने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में कम से कम 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 14 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।' उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दस अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
डोंगरी में बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर का अपहरण
मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डोंगरी में बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर की अपहरण हो गई। मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण मुंबई के डोंगरी में एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर को तीन लोगों ने कथित तौर पर अगवा किया और 25 लाख रुपये की जबरन वसूली के लिए उसकी पिटाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके साथी की तलाश जारी है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10.30 बजे डोंगरी के निशानपाड़ा इलाके में रहने वाले बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर जहरूला सलीम शेख को तीन लोगों ने अगवा किया। उनका एक आरोपी, अब्दुल अजीज सैय्यद के साथ वित्तीय विवाद था।
जानकारी के अनुसार सैय्यद ने शेख को सेवरी में एक बिल्डिंग बनाने का ठेका दिया था और इसके लिए 19 लाख रुपये का भुगतान किया था। लेकिन जमीन पर विवाद के कारण निर्माण कार्य रुक गया और शेख ने पैसे का इस्तेमाल निर्माण कार्य में किया। इससे नाराज होकर सैय्यद और उसके दो साथियों – मोहसिन खान और साजिद वडाला – ने शेख का अपहरण कर लिया। उन्होंने उसे पहले स्टील की रॉड से पीटा और फिर उसे सेवरी में एक मस्जिद के पास ले गए।
साइबर अपराध मामले में मुंबई पुलिस का एक्शन
साइबर अपराध मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। जिसमें पुलिस ने धोखाधड़ी में खोए 7.5 करोड़ 4.65 करोड़ जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने एक निजी कंपनी के मालिक द्वारा साइबर धोखाधड़ी में खोए 7.5 करोड़ रुपये में से 4.65 करोड़ रुपये को फ्रीज करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कांदिवली में एक सिम स्वाइप धोखाधड़ी के माध्यम से साइबर जालसाजों ने कंपनी के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। जालसाजों ने सिम स्वाइप करके खाते तक पहुंच प्राप्त की और कई अनधिकृत लेनदेन किए, जिसके बाद पैसे को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिया।
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एयरबैग की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय घुमल ने कहा कि 21 दिसंबर को रात करीब 11.30 बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। पीछे से आ रही दूसरी कार ने पहली कार को टक्कर मारी और उसके एयरबैग खुल गए। उन्होंने कहा कि कार में बैठा बच्चा एयरबैग की चपेट में आ गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the death of a child after being hit by an airbag, Vashi police station Senior Police Inspector Sanjay Ghumal says, "... On December 21, at around 11.30 pm, a car hit a divider. Another car coming from behind hit the first car and its airbags… pic.twitter.com/TppWsbgW8F
— ANI (@ANI) December 24, 2024
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने बुधवार को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में हमलावरों और मास्टरमाइंडों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिससे राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया और विपक्ष ने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहने और एक मंत्री के सहयोगी को छूट देने का आरोप लगाया। बीड जिले के मासाजोग गांव में देशमुख के परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद थोराट ने कहा, "संतोष देशमुख की नृशंस हत्या ने महाराष्ट्र को झकझोर दिया है और मानवता को कलंकित किया है।
मुंबई के मलाड इलाके में यातायात में बाधा डालने वाले एक व्यक्ति ने 52 वर्षीय पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। यह घटना मंगलवार को हुई, जब सहायक उपनिरीक्षक माणिक सावंत अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस वैन में मलाड के कचपड़ा इलाके में गश्त कर रहे थे। माणिक सावंत ने ट्रैफिक जाम देखा और सड़क को साफ करने के लिए नीचे उतरे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति जानबूझकर वाहनों को रोक रहा था।
माणिक सावंत ने उस व्यक्ति को एक तरफ खींचा और उसे मौके से चले जाने का निर्देश दिया। गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी दी, एक डंडा उठाया और उसके सिर पर मारा। अधिकारी ने कहा कि माणिक सावंत बेहोश हो गया और गिर पड़ा। अधिकारी ने कहा, 'आरोपी डंडा छोड़कर मौके से भाग गया। मोबाइल वैन में सवार अन्य दो अधिकारियों ने सावंत को तुरंत मलाड के तुंगा अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे होश आ गया।' पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पहचान कचपड़ा इलाके के रहने वाले अरुण हरिजन के रूप में की। माणिक सावंत की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना इगतपुरी के पास दोपहर करीब 2:10 बजे हुई, जब छह यात्री मुंबई की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में बताया कि ये यात्री एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और शिरडी से लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराई और विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। हादसे में उत्तर प्रदेश की गीता रमेश अग्रवाल, मुंबई के अनुज रमेश गोयल और उनके बेटे नियम अनुज गोयल की मौत हो गई। वहीं, रमेशचंद्र अग्रवाल, मिति अनुज गोयल और दिव्यांशी अनुज गोयल घायल हो गए।
इस बीच पुणे जिले में हाईवे पर एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे पुणे-सोलापुर हाईवे पर दौंड इलाके में खड़की में हुई। तेज रफ्तार लग्जरी बस ने पुणे की ओर जा रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। बस के केबिन (ड्राइवर की सीट के पास) में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया, जिन्हें पुणे के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।