फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government gets permission to enter Jai Stambh land; Another accident with BEST bus in Mumbai

Maharashtra: सरकार को जय स्तंभ भूमि में प्रवेश की मिली अनुमति; ठाणे में लिफ्ट में फंसी कार, बाल-बाल बचे दंपति

Sun, 15 Dec 2024 11:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Dec 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra government gets permission to enter Jai Stambh land; Another accident with BEST bus in Mumbai
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कोरेगांव भीमा युद्ध की 207वीं वर्षगांठ पर एक जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्था करने के लिए एक पखवाड़े तक पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में प्रवेश करने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति एसएम मोदक की एकल पीठ ने 6 दिसंबर को यह आदेश जारी किया। विवादित भूमि में प्रवेश करने की अनुमति 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 5 जनवरी के बाद सरकार भूमि से हट जाएगी और इसे अपनी मूल स्थिति में बहाल कर दिया जाएगा। पुणे के पेरने गांव में स्थित यह भूमि स्वामित्व विवाद में उलझी हुई है। अदालत की ओर से यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुपालन को लेकर राज्य सरकार को हर साल अदालत से अनुमति लेनी होती है। गौरतलब है कि जय स्तंभ को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा संघ के पेशवा गुट के बीच 1818 में हुए कोरेगांव भीमा युद्ध की याद में स्थापित किया गया था। यह एक सैन्य स्मारक है। युद्ध की सालगिरह पर हर साल श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लाखों लोग जय स्तंभ पर एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल लिफ्ट में फंसी कार
ठाण में एक ऊंची इमारत पर ऑटोमोबाइल लिफ्ट में एक कार के फंसने के बाद उसमें मौजूद जोड़े को सुरक्षित बचा लिया गया। शनिवार रात 10.48 बजे शास्त्री नगर इलाके में 20 मंजिला इमारत की थ्री-टियर कार लिफ्ट में चार पहिया वाहन फंस गया। स्थानीय दमकल की गाड़ियां और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बेस्ट बस से एक और हादसा
इस बीच मुंबई में बेस्ट बस से एक और हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, गोवंडी इलाके में बेस्ट बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार को मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी में हुई। चालक का नाम विनोद आबाजी रांखंबे बताया जा रहा है। वहीं, मृतक की पहचान दिक्षित विनोद राजपूत के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र में शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय
महाराष्ट्र में लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज होती अटकलों के बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि संभावित मंत्रिमंडल में भाजपा आवास मंत्रालय शिवसेना को सौंप सकती है, जबकि गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के दो सहयोगी दल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) - शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय दिए जाने के अलावा पिछली महायुति सरकार में उनके पास रहे विभागों को बरकरार रखेंगे।
 

महाराष्ट्र सरकार की चाय पार्टी में हिस्सा नहीं लेगा  विपक्षी एमवीए 
शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी रविवार को राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली चाय पार्टी का बहिष्कार करेगी। दानवे ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष की ताकत भले ही कम हो, लेकिन वह किसानों से संबंधित मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को पूरी ताकत से चुनौती देगी। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने कहा कि शीतकालीन सत्र की छह दिवसीय अवधि बहुत कम है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी सत्र को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed