फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Ganesh Utsav Politics Crime and other News in Hindi

महाराष्ट्र अपडेट: सीमा शुल्क-DRI ने नष्ट किया 117 करोड़ का ड्रग्स; BARC के पूर्व वैज्ञानिक कोलवांकर लापता

Tue, 10 Sep 2024 10:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Ganesh Utsav Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

मुंबई के सीमा शुल्क विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने मंगलवार को नवी मुंबई में जब्त की गई 24.73  किलोग्राम नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया। इनकी कीमत करीब 117 करोड़ रुपये थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  

विज्ञापन

 
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) की एक उच्च-स्तरीय नशीली दवाओं को नष्ट करने वाली समिति ने तलोजा में हेरोइन, कोकीन, मारिजुआना और अन्य मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया। इस समिति में मुंबई के सीमा शुल्क विभाग जोन-1 और डीआरआई के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह इस वित्तीय वर्ष में नशीली दवाओं को नष्ट करने वाली पहली प्रक्रिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में मुंबई के सीमा शुल्क विभाग जोन-1 ने 215.27 किलोग्राम नशीली दवाओं को नष्ट किया था। जिनकी कीमत 1,525 करोड़ रुपये थी।  
विज्ञापन


भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक कोलवांकर गुमशुदा
मुंबई पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जो भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के पूर्व वैज्ञानिक विनायक कोलवांकर  की तलाश कर रही है। कोलवांकर अपने बांद्रा स्थित आवास से लापता हो गए हैं। कोलवांकर 76 साल के हैं और डिमेंशिया से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोलवांकर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक रमेश खिलारे के मुताबिक, कोलवांकर पांच सितंबर को अपने घर से फूल खरीदने के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनकी पत्नी वैशाली ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में कोलवांकर को बांद्रा स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ेत हुए और सांता क्रूज पर उतरते हुए देखा गया। इसके बाद वह इलाके में घूमे और फिर एक ट्रेन से वापस बांद्रा आए। आखिरी बार उन्हें बांद्रा पश्चिम की ओर से स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया। 

मुंबई: गणेशोत्सव में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की झलक
मुंबई के गणेश महोत्सव में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की झलक दिखाई दे रही है। कलिना में एक घर में 10 दिवसीय उत्सव के दौरान स्थापित गणपति की मूर्ति के साथ सजावट ध्यान आकर्षित कर रही है, क्योंकि यह महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर आधारित है। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आई थी। 

इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है, हाल ही में कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं और नागरिक समूह पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर रोजाना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुभम वनमाला (28) ने कहा, 'कोलकाता की भयावहता और देश भर में कुछ अन्य घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसलिए मैंने इस बार गणपति उत्सव की सजावट के लिए इस थीम को चुना। सजावट पूरी करने में मुझे 15 दिन लगे। इसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध की थीम पर पोस्टर, सुप्रीम कोर्ट के कार्डबोर्ड मॉडल, आरजी कर सुविधा, पश्चिम बंगाल विधानसभा और लेडी ऑफ जस्टिस की एक मूर्ति है।' 7 सितंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 17 सितंबर को समाप्त होगा।

गणेश उत्सव के दूसरे दिन 66000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन
मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 66000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। गणेश उत्सव शनिवार को आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और सार्वजनिक मंडलों (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कीं। मूर्तियों का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे तक समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में 66339 मूओं का विसर्जन किया गया। बीएमसी ने कहा कि विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।

जयकवाड़ी बांध पानी छोड़ने पर गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर
छत्रपति संभाजीनगर के एक अधिकारी ने बताया कि जयकवाड़ी बांध से गोदावरी नदी में पानी का बहाव सोमवार शाम सात बजे 6288 क्यूसेक तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि दोपहर में डिस्चार्ज की मात्रा 3144 क्यूसेक रही। उन्होंने कहा, 'हमने पहले दिन में छह गेटों को 6 इंच तक उठा लिया था। बाद में शाम को, अन्य छह गेटों को हटा दिया गया। इससे हटाए गए गेटों की कुल संख्या 12 हो गई है। नदी में जलस्तर बढ़ने पर आसपास के गांवों को चेतावनी जारी की गई है।

अंबरनाथ में बेरोजगार व्यक्ति ने की आत्महत्या
ठाणे जिले के अंबरनाथ में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक बेरोजगार था और संकट में था। अधिकारी ने कहा, 'व्यक्ति ने 6 सितंबर को भोईर पाड़ा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। आगे की जांच जारी है।'

ठाणे में आत्महत्या की कोशिश के बाद शख्स की मौत 
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक कलवा खाड़ी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
 
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि 35 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति ने सोमवार रात कलवा खाड़ी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि पानी का स्तर कम होने के कारण वह खाड़ी के दलदली इलाके में फंस गया। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति को खाड़ी से बाहर निकाला और उसे सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। 

कलवा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान करने और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

महाराष्ट्र: राजमार्ग पर बस में लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित
महाराष्ट्र के पुणे-सतारा राजमार्ग पर आज दोपहर एक एयर-कंडीशंड बस में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में बस में सवार तीस यात्री बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। 

घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जब राज्य परिवहन की 'शिवशाही' बस सतारा शहर के पास वढेफाटा में स्वरगेट-सांगर मार्ग पर चल रही थी। बस में तीस यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। आग तब लगी, जब बस की बाईं तरफ के रियर टायर में धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed