फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: तालाब में मिला लड़की का शव, पुलिस को बॉयफ्रेंड पर संदेह; पुणे में जीका के सात और मामले

Thu, 08 Aug 2024 03:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Chhatrapati Sambhajinagar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए महाविकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में अगले महीने तक सीटों का बंटवार हो जाएगा। बुधवार को दिल्ली पहुंचे उद्धव ठाकरे ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी-एसपी सुप्रीमो शरद पवार के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से चुने जाने की योग्यता के आधार पर होगा, न कि पिछले प्रदर्शन के पैमाने पर। उद्धव ने इस बात का भी संकेत दिया कि वह अक्तूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के पहले ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आप मेरे सहयोगियों से पूछिए कि क्या मैं मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए ठीक हूं।

विज्ञापन


अमोनिया गैस लीक के कारण 17 बीमार, अस्पताल में भर्ती कराए गए
पुणे की एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई के 17 श्रमिकों की तबीयत अमोनिया गैस लीक के कारण खराब हो गई। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस यूनिट में भोजन तैयार किया जाता है जिसके लिए 18 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान जरूरी है। मामले के संबंध में यवत पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया, गैस लीक के समय प्लांट में करीब 25 लोग काम कर रहे थे। अधिकांश महिलाएं थीं। गैस रिसाव से एक महिला समेत 17 श्रमिकों की तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रमिकों ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की। महिला का फिलहाल आईसीयू में इलाज हो रहा है। बाकी 16 श्रमिकों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र : पांचवीं मंजिल से चार वर्षीय बच्ची पर गिरा कुत्ता, मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से एक कुत्ता चार वर्षीय बच्ची के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मुंब्रा इलाके की एक संकरी, व्यस्त गली में शाम करीब 4.30 बजे हुई। बच्ची अपनी मां के साथ घूम रही थी। कुत्ते के गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कुत्ता सड़क पर कैसे गिरा, क्या वह कूदा या उसे फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का पीए बनकर मुंबई के मशहूर रेस्तरां मालिक को ठगने वाला गिरफ्तार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक बताकर यहां प्रसिद्ध 'बड़े मियां' रेस्तरां के मालिक से 11.2 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सूरज आर. कलाव ने कथित तौर पर भोजनालय से सैकड़ों प्लेट भोजन का ऑर्डर दिया और साथ ही शिकायतकर्ता की बेटी का सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला कराने का वादा भी किया। उन्होंने बताया कि रेस्तरां के मालिक जमाल मोहम्मद यासीन शेख ने कुछ दिन पहले इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

शेख ने बताया कि आरोपी ने पिछले महीने उन्हें फोन किया और खुद को सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक बताते हुए मध्य मुंबई के लालबाग स्थित भारत माता जंक्शन के पते पर खाना ऑर्डर किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दो जुलाई से 29 जुलाई के बीच रोजाना खाना मंगवाया जब महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था। रेस्तरां मालिक का आरोप है कि उसने एक बार में पूरा बिल चुकाने की बात कही थी। जब उसने शेख का फोन उठाना बंद कर दिया तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है।

रेलवे पटरी पर बड़ा पत्थर गिरने से परिचालन कई घंटे प्रभावित रहा

महाराष्ट्र के कल्याण-कसारा सेक्शन में आसनगांव और अडगांव के बीच एक बोल्डर गिरने के कारण परिचालन प्रभावित हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली अपलाइन को निलंबित कर दिया गया है। डाउनलाइन सामान्य रूप से काम कर रही है। मलबा हटाने के बाद कल्याण-कसारा सेक्शन में आसनगांव और अडगांव के बीच मरम्मत का काम पूरा होने की खबर देर रात आई। इसके बाद परिचालन दोबारा शुरू हुआ। साईंनगर शिरडी-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस और बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस सहित कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें रुकी रहीं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शिकायत करते हुए लिखा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में दो घंटे तक एयर-कंडीशनिंग बंद रही।

नवी मुंबई में तालाब में मिला लड़की का शव

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 19 वर्षीय लड़की का शव तालाब में मिला। पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की है, जिसने बाद में आत्महत्या कर ली। सुबह के करीब साढ़े चार बजे कुछ मछुआरों ने तालाब में शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान भाविका मोरे के तौर पर की गई है। जांच के अनुसार, लड़की स्वास्तिक नाम के एक लड़के से प्यार करती थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों शाम के चार बजे को तालाब के पास जाते हुए देखा गया। हालांकि, बाद में दोनों में से कोई भी वापस नहीं लौटा। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद लड़के ने लड़की की हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। बाद में लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

पुणे में जीका वायरस के सात नए मामले

महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed