फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nashik pandharpur Crime and other News in Hindi

Maharashtra: नासिक में मामूली झगड़े में 12वीं के छात्र की हत्या; पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में मिला गुप्त कक्ष

Sat, 01 Jun 2024 12:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nashik pandharpur Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के नासिक शहर के पंचवटी इलाके में एक 16 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष दशरथ रणमले निवासी कर्णनगर, पेठ रोड के रूप में हुई। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। रात करीब 11.30 बजे उसके परिचित युवकों के एक समूह ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर तुरंत मौके से भाग गए। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, हमले के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया दो दिन पहले युवकों के बीच हुआ कोई मामूली झगड़ा हत्या का कारण हो सकता है। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में मिला पत्थर की मूर्तियों वाला गुप्त कक्ष
महाराष्ट्र के पंढरपुर शहर में प्रसिद्ध विट्ठल मंदिर में पत्थर की मूर्तियों वाला एक गुप्त कक्ष मिला है। जिसका प्रवेश द्वार 2X2 फीट का है। जबकि अंदर 5X5 फीट चौड़ा है। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र शेल्के ने शुक्रवार को बताया कि मंदिर के अंदर संरक्षण कार्य चल रहा है। श्रमिकों ने गुरुवार को इस गुप्त कक्ष की खोज की। 

उन्होंने कहा, हमने ट्रस्टियों और अन्य लोगों की उपस्थिति में कक्ष खोला। कक्ष में काले पत्थर की भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की दो बड़ी प्राचीन मूर्तियां, देवी महिषासुर मर्दिनी की एक मूर्ति, पत्थर के पैरों के निशान (पादुका) और दो छोटी मूर्तियां मिलीं। कुछ पुराने सिक्के भी मिले हैं। हमने पुरातत्व विशेषज्ञों को बुलाया है। उनके आकलन के बाद हमें पता चलेगा कि मूर्तियां कितनी पुरानी हैं।

विज्ञापन

ठाणे में मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेन यात्रियों को हुई असुविधा
ठाणे में प्लेटफार्मों को चौड़ा करने के लिए गुरुवार आधी रात से मेगा ब्लॉक शुरू हुआ। 63 घंटे लंबे ब्लॉक के शुरू होने के बाद मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित रहीं, जिसके चलते ट्रेन से कार्यालय जाने वाले लाखों यात्रियों को असुविधा हुई। एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ब्लॉक शुरू होने के 12 घंटे बाद शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में बसों, टैक्सियों और ऑटोरिक्शा सहित सार्वजनिक सेवा वाहनों को किसी भी स्थान से यात्रियों को लाने-ले जाने की अनुमति दी गई। यात्रियों ने ठाणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 5 और 6 को चौड़ा करने के लिए निर्धारित ब्लॉक के कारण 30 मिनट तक की देरी, लोकल ट्रेनों के खचाखच होने और प्रमुख स्टेशनों पर भीड़भाड़ की शिकायत की।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 2 वेटर गिरफ्तार किए
मुंबई अपराध शाखा के दक्षिण क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने विदेश में बैठे साइबर जालसाजों को वित्तीय लेनदेन के लिए विभिन्न बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में नासिक से 2 वेटरों को गिरफ्तार किया है। व्यक्तियों की पहचान नासिक के मालेगांव के रहने वाले हिमांशु मोरे (21) और प्रेम शेवाले (18) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 29 डेबिट कार्ड के अलावा 28 बैंक पासबुक, आठ सिम कार्ड और आठ मोबाइल मिले हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि साइबर पुलिस साइबर धोखाधड़ी के एक मामले की जांच कर रही है, जिसमें अंशकालिक नौकरी के वादे पर एक महिला से 14.23 लाख रुपये की ठगी की गई थी।  

ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, ठाणे रेलवे पुलिस ने पकड़ा आरोपी युवक
ठाणे रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उपनगरीय ट्रेन के अंदर एक महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 32 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार, घटना गुरुवार को हुई जब वह जनरल कोच में यात्रा कर रही थी और आरोपी उसके पास आया और धार्मिक यात्रा के लिए पैसे मांगे। उसने उसे 10 रुपये दिए। बाद में उसने उसे गलत तरीके से छुआ।

ठाणे में साढ़े तीन साल की बच्ची से यौन शोषण करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार
ठाणे जिले में एक साढ़े तीन साल की बच्ची का यौन शोषण किया गया। बच्ची गुरुवार रात 9 बजे अपने पड़ोसी के घर खेलने गई थी। इस दौरान पड़ोसी ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया। आरोपी की पहचान अब्दुल कादिर (41) के रूप में हुई है। शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed