फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़- MCB, मुंबई की ऊंची इमारत में लगी आग, तीन घायल

Sat, 07 Sep 2024 08:23 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

मुंबई के बोरीवली इलाके में एक रिक्शा चालक पर 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। किशोरी रिक्शा में स्कूल जा रही की। लड़की के विरोध करने पर चालक मौके से फरार हो गया। एमएचबी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की है। 5 दिन बाद उसे पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। 44 साल के आरोपी का नाम नरेश मोती सिंह है।

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा MLA पर पुलिस उपनिरीक्षक पर हमले का आरोप
नागपुर में पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) श्याम कनौजिया ने स्थानीय भाजपा विधायक मोहन मते और कुछ अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। कनौजिया ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनके मकान मालिक, मते और सात अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार रात उन्हें रोका। विधायक ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने उन पर हमला किया। संपर्क करने पर विधायक मते ने कहा, 'इलाके में एक जर्जर घर है और जब मैंने वहां का दौरा किया तो मुझे निवासियों से पीएसआई कनौजिया के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं। वह लोहे की रॉड के साथ मेरे वाहन के पास भी खड़ा था और मुझ पर हमला करने का इरादा रखता था।' कहा कि वह पुलिस आयुक्त से मिलेंगे और उन्हें पीएसआई के संरक्षण में कथित तौर पर चल रही अवैध गतिविधियों से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में गणेश उत्सव के लिए 2500 से अधिक मंडलों को मिली मंजूरी
भगवान गणेश के स्वागत के लिए मुंबई पूरी तरह से तैयार है। 2500 से अधिक गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाएंगे। इस दौरान विधि-विधान के साथ घरों और पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को गणेश मंडलों, सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार मनाने वाले समूह से 3358 आवेदन प्राप्त हुए थे और शुक्रवार तक 2635 मंडलों को पंडाल लगाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि अन्य 300 आवेदन अनुमोदन के लिए लंबित हैं। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगभग 15000 पुलिसकर्मी अगले दस दिनों तक सड़कों पर रहेंगे।

पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनकर डांस करने पर रोक
मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर ने वर्दी में पुलिसकर्मियों के नाचने पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। उन्होंने कहा, गणपति उत्सव के लिए सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर नाचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्दी का सम्मान बनाए रखना चाहिए।

इको-फ्रेंडली तरीके से मनाएं गणेश उत्सव: सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लोगों को शुभकामनाएं देते हुए गणेश उत्सव को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया। दस दिवसीय उत्सव की शुरुआत की पूर्व संध्या पर एक बयान में शिंदे ने उम्मीद जताई कि हाथी के सिर वाले भगवान सभी पर आशीर्वाद बरसाएंगे। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान महाराष्ट्र की विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है और लोगों से इसकी विरासत को संरक्षित करने की अपील की जाती है। उन्होंने गणेश भक्तों से समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता करने को भी कहा।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की हत्या की जांच करने का निर्देश दिया। अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की शुरुआती जांच में कई खामियां पाईं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की विधवा तेजस्वी की याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने जांच को स्थानांतरित करने की मांग की थी। अदालत ने निर्देश दिया कि जांच के कागजात तुरंत सीबीआई को सौंप दिए जाएं।

मुंबई की ऊंची इमारत में लगी आग, तीन घायल

महाराष्ट्र के मुंबई जिले के कुर्ला (पूर्व) इलाके में एक 16 मंजिला आवासीय इमारत में बिजली के डक्ट में मामूली आग लग गई, इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं नगर निगम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेहरू नगर में सवेरा हाइट्स की चौथी मंजिल पर दोपहर करीब 2.30 बजे आग लगी। इसकी सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

60 लाख की साइबर धोखाधड़ी से परेशान शख्स ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र में 60 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी से परेशान एक व्यक्ति ने नागपुर के एक होटल में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अक्षय बाहेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बतौर फार्मसिस्ट कार्यरत थे। दो दिन पहले वे गणेशपेठ इलाके में स्थित होटल राजधानी में बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल स्टाफ के मुताबिक, मंगलवार की शाम उन्होंने होटल में चेक-इन किया था, लेकिन उसके बाद वे कमरे से बाहर नहीं निकले। एक अधिकारी ने बताया कि उनके कमरे में एक नोट मिला है, जिसमें 60 लाख की साइबर धोखाधड़ी का जिक्र किया गया है। आशंका है कि उन्हें जहर खा लिया हो, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़- मुंबई पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच की वर्ली इकाई के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने धारावी इलाके में कोडीन आधारित कफ सिरप की बोतलें ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है और लगभग 1.80 लाख रुपये मूल्य की 300 कोडीन आधारित कफ सिरप की बोतलें जब्त की हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed