फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: शिवाजी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार के खिलाफ एलओसी; लड़की बहिन योजना के नामांकन की तारीख बढ़ी

Tue, 03 Sep 2024 01:48 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Sep 2024 01:48 PM IST
सार

महाराष्ट्र में भाजपा नेता नारायण राणे ने आरोप लगाया है कि महा विकास अघाड़ी शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने को लेकर राज्य में विवाद पैदा कर रही है। मुंबई में नाबालिग से छेड़छाड़ करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महा विकास अघाड़ी शिवाजी की मूर्ति ढहने पर विवाद पैदा कर रही: भाजपा

विज्ञापन

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया है कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर राज्य में विवाद पैदा कर रही है। 

इसके पहले मूर्ति गिरने के विरोध में एमवीए (महा विकास अघाड़ी) ने रविवार को हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक विरोध मार्च निकाला था।

भंडारा जिले में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत  
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में बाघ के हमले से एक चरवाहे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया  कि भंडारा जिले के पौनी वन रेंज में गोसीखुर्द बांध के पास कुसन अवसरे रविवार को अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी झाड़ियों से निकले एक बाघ चरवाहे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mumbai: किशोरी पर एसिड अटैक की धमकी देने पर एक आरोपी गिरफ्तार 
मुंबई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और एसिड फेंकने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किय गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 38 साल का एक व्यक्ति छह अगस्त से 28 अगस्त के बीच कई बार लड़की से छेड़छाड़ कर चुका था। 

विज्ञापन

पालघर में महिला का शव पत्थक से बंधा मिला

महाराष्ट्र के पालघर में एक 28 वर्षीय महिला का शव एक बड़े पत्थर से बंधा हुआ मिला। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का हाथ और पैर एक बड़े से पत्थर से बंधा हुआ था। महिला का शव सोमवार को सावरे गांव में मिला। महिला की दो साल की बच्ची भी लापता है। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया। दोपहर को राह चलते लोगों ने महिला का शव देखा, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुस्मिता दावरे के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
 

ठाणे में गणपति विसर्जन के दौरान बवाल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गणपति विसर्जन के दौरान कांच की बोतल फेंकने के बाद हुए बवाल में पांच लोग घायल हुए हैं। रविवार रात तिलक नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुए इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को धारा 118 (1) (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट या गंभीर चोटिल होने के कारण (बीएनएस) के तहत एक एफआईआर दर्ज की, अधिकारी ने कहा कि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है फिलहाल जांच जारी है।

लड़की बहिन योजना के लिए नामांकन की तिथि बढ़ाई गई

महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत नामांकन की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत वंचित महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाता है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नामांकन की समय सीमा शुरू में 31 जुलाई तक थी, जिसे संभावित लाभार्थियों की ओर से बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। वहीं योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

शिवाजी की मूर्ति बनाने वाले के खिलाफ लुकआउट नोटिस

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि ठाणे के रहने वाले मूर्तिकार आप्टे ने मूर्ति बनाने का ठेका दिया था। किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए हवाई अड्डों और अन्य सभी निकास बिंदुओं पर एलओसी जारी किया जाता है। पीएम मोदी की तरफ से तटीय किले पर इसका उद्घाटन करने के नौ महीने से भी कम समय बाद 26 अगस्त को मूर्ति ढहने के बाद, मालवन पुलिस ने आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि आप्टे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मालवन पुलिस ने अब उसके लिए एलओसी जारी कर दिया है। मराठा राज्य के प्रतिष्ठित संस्थापक की प्रतिमा के ढहने से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है।

नांदेड़ में कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़

महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में एक निजी कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपने माता-पिता को दो सितंबर (सोमवार) को हुई छेड़छाड़ की इस घटना के बारे में बताया। इस मामले में पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर शिक्षक नागेश जाधव के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं कथित छेड़छाड़ की खबर फैलते ही गुस्साए स्थानीय लोग सोमवार को कोचिंग सेंटर पर एकत्र हो गए और तोड़फोड़ की। कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed