Maharashtra News: आदित्य ठाकरे की यात्रा के दौरान झड़प, 60 पर FIR; छात्रा ने रिक्शा चालक पर दुष्कर्म का आरोप
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में आदित्य ठाकरे की यात्रा के दौरान शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। लातूर जिले में 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है।
विस्तार
आदित्य ठाकरे की यात्रा के दौरान शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर की यात्रा के दौरान उनकी पार्टी और प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक मुंबई से लगभग 370 किलोमीटर दूर ठाकरे की इस यात्रा के दौरान हुई झड़प में 60 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें भाजपा के 32 कार्यकर्ता और शिवसेना (यूबीटी) के 28 कार्यकर्ता शामिल हैं।
लातूर: 70 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कई दिनों तक शव के साथ में रहा आरोपी
महाराष्ट्र के लातूर जिले में 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला औसा तहसील के भेटा का है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 साल का आरोपी मंसूर शेख बुजुर्ग की हत्या के बाद उनके शव के साथ ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।