फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: अनीता बिरजे शिंदे की शिवसेना में शामिल, वक्फ बिल को लेकर उद्धव के आवास के बाहर प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 12:48 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Aug 2024 12:48 AM IST
सार

अनिता बिरजे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र से नफरत करने वालों से लड़ाई है। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनीता बिरजे शिंदे की शिवसेना में शामिल हुईं

विज्ञापन

ठाणे से नेता अनिता बिरजे शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। शिंदे ने एक समारोह में बिरजे का पार्टी में स्वागत किया। समारोह में पार्टी के कई कार्यकर्ता, मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं।

विदर्भ को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 350 लोग हिरासत में
विदर्भ क्षेत्र को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने 350 लोगों को हिरासत में लिया। पूर्व विधायक वामनराव चटप के नेतृत्व में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (वीआरएएस) के कार्यकर्ता यशवंत स्टेडियम में एकत्र हुए और विधान भवन की ओर बढ़े। पुलिस ने जीरो माइल चौराहे पर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सीताबुलडी, जीरो माइल और विधान भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का उद्धव के आवास के बाहर प्रदर्शन
वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर शनिवार को बांद्रा में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। 

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव सेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता दोपहर में 'माओतश्री' के बाहर इकट्ठा होने लगे थे। ऐसे में प्रदर्शनकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। 



 

 

जो महाराष्ट्र से नफरत करते हैं, उन्हीं के खिलाफ विधानसभा चुनाव में लड़ाई: उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर केंद्र सरकार के सामने "झुकने" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उन लोगों के खिलाफ लड़ाई है जो राज्य से "नफरत" करते हैं।

शिंदे के गढ़ ठाणे शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को उद्धव ने संबोधित किया। ठाकरे ने कहा कि अक्टूबर में होने वाले चुनाव से पहले मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना की घोषणा करके मतदाताओं को रिश्वत देने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed