फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

महाराष्ट्र: नाराज HC बोला- मुंबई लोकल में मवेशियाें की तरह यात्री.. शर्मनाक; पुणे में जीका वायरस के दो मामले

Thu, 27 Jun 2024 11:04 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jun 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों को मवेशियों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक है। भीड़भाड़ वाली ट्रेनों से गिरने या पटरियों पर अन्य दुर्घटनाओं के कारण यात्रियों की बढ़ती मौतों पर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस बहुत गंभीर मुद्दे से निपटा जाना चाहिए। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि वह मध्य और पश्चिमी रेलवे दोनों के शीर्ष अधिकारियों को जवाबदेह ठहराएगी क्योंकि मुंबई में स्थिति दयनीय है। यह जनहित याचिका यतिन जाधव ने दाखिल की है। पीठ ने कहा, याचिका में बहुत ही गंभीर मुद्दा उठाया गया है और इसलिए आपको इस पर ध्यान देना होगा। 

विज्ञापन


पुणे में डॉक्टर और उनकी बेटी जीका वायरस से संक्रमित
महाराष्ट्र के पुणे में एक डॉक्टर और उनकी 15 साल की बेटी में जीका वायरस मिला है। हालांकि, दोनों की हालत स्थिर है और उनकी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा, हाल ही में एरंडवाने इलाके के एक डॉक्टर में बुखार और चकत्ते जैसे लक्षण दिखे थे, जिसके बाद जांच रिपोर्ट में जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं। इसके बाद, परिवार के पांच सदस्यों के रक्त के नमूने भी जांचे गए, जिसमें उनकी बेटी भी पॉजिटिव पाई गईं। 
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों से NEET मुद्दा उठाने को कहा
महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले शिवसेना(UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को पार्टी विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक की। बैठक के बाद एक विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनसे एनईईटी में अनियमितताओं और किसानों के मुद्दों को उठाने के सदन के सत्र के दौरान उठाने के लिए कहा गया है। विधायक ने आगे बताया कि पार्टी प्रमुख चाहते हैं कि पार्टी विधायक राज्य में नशीली दवाओं की बढ़ती खपत का मुद्दा भी उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महालक्ष्मी रेस कोर्स में सेंट्रल पार्क स्थापित करने को महाराष्ट्र कैबिनेट की मंजूरी, 120 एकड़ में होगा निर्माण
महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में सेंट्रल पार्क स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इस अंतरराष्ट्रीय मानकों का विशाल केंद्रीय सार्वजनिक पार्क का निर्माण 120 एकड़ की जमीन पर होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में लिया गया है।
 

महाराष्ट्र परिषद चुनाव: नासिक डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 93 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ
महाराष्ट्र विधान परिषद के नासिक डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को वोटिंग की गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 93.48 परसेंट मतदान दर्ज किया गया है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग के पांच जिलों नंदुरबार, धुले, जलगांव, नासिक और अहमदनगर  के 90 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ।

पालघर में चोर होने के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार सुबह चोर होने के संदेह में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे नालासोपारा के वेलई पाड़ा इलाके में करीब 10 लोगों के समूह ने विजय उर्फ अभिषेक जोगिंदर सोनी को पकड़ लिया। उन्हें संदेह था कि वह चोरी करने के इरादे से वहां घूम रहा है। इसलिए उन्होंने उसे बेरहमी से लाठियों से पीटा, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में राहगीरों ने पुलिस को शव के बारे में सूचना दी। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।

मुंबई-नासिक हाईवे पर कंटेनर पलटने से यातायात प्रभावित

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के माजीवाड़ा में एक कंटेनर के पलट जाने से मुंबई-नासिक हाईवे गुरुवार सुबह तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि कंटेनर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से मुंबई से नासिक जा रहा था, तभी विवियाना मॉल के पास सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ।

ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और टक्कर के कारण एक स्ट्रीट पोल गिर गया। इससे सड़क पर तेल भी फैल गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि करीब साढ़े तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क साफ होने के बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed