फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Ambedkar Mumbai Nagpur Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे; रत्नागिरी में रेत माफिया ने महिला पत्रकार पर किया हमला

Tue, 15 Apr 2025 05:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Apr 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Ambedkar Mumbai Nagpur Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रत्नागिरी में रेत माफिया ने महिला पत्रकार पर किया हमला
महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले में रेत माफिया ने कथित तौर पर एक यूट्यूब चैनल के लिए काम करने वाली महिला पत्रकार पर हमला किया। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान स्वाति हडकर के रूप में हुई है। वह चिपलून में एक नदी पर अवैध रेत उत्खनन गतिविधि का वीडियो बनाने गई थी। उन्होंने कहा, 'मौके पर रेत माफिया के कुछ सदस्यों ने उस पर हमला किया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।' उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार ने पहले चिपलून क्षेत्र में अवैध रेत खनन गतिविधियों के बारे में कई समाचार कवर किए थे।

पुलिस ने चिपलून पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। इससे पहले फरवरी 2023 में, एक पत्रकार शशिकांत वारिशे की रत्नागिरी जिले के राजापुर में एक जमीन डीलर की तरफ से कथित तौर पर चलाई जा रही एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उसने आरोपी के खिलाफ लिखा था, जिससे वह नाराज हो गया।

नागपुर में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार तड़के 28 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक अविनाश राजू भुसारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना अंबाझरी थाना क्षेत्र में भुसारी के कैफे के पास रात 1.20 से 1.30 बजे के बीच हुई। अंबाझरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोशा रेस्टोरेंट के मालिक अविनाश कैफे के सामने मैनेजर के साथ बैठकर आइसक्रीम का लुत्फ उठा रहे थे, तभी चार अज्ञात लोग मोटरसाइकिल और मोपेड पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से एक ने भुसारी पर कथित तौर पर चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि  मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अंबाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बुलढाणा में ट्रक-बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 19 घायल
महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे खामगांव-नंदुरा रोड पर हुआ। मध्य प्रदेश परिवहन की बस महाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जा रही थी, तभी अमसारी फाटा पर एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को खामगांव के अस्पताल ले जाया गया है।

ठाणे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 
महाराष्ट्र के ठाणे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक राहगीर ने भिवंडी शहर के भदवाड़ इलाके में एक खुले प्लॉट में शव देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी के अनुसार, मृतक के सिर, गर्दन, छाती और पेट पर गंभीर चोटें थीं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

ठाणे में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, सात गिरफ्तार
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के ठाणे में प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद हो गया। ठाणे जिले के डोंबिवली में दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि घटना मशाल चौक पर हुई। घटनास्थल पर लोग आधी रात के बाद करीब 1:45 बजे से ही जमा होने लगे थे। पहले माल्यार्पण करने की होड़ में पहले जमकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि लोग एक दूसरे पर लाठी और पत्थरों से हमले करने लगे। झड़प के दौरान कई लोग घायल हुए और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। गिरफ्तार और घायल लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

नागपुर विस्फोट: दो प्रबंधकों समेत तीन अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र के नागपुर में एल्युमीनियम उत्पाद फैक्टरी में विस्फोट मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें दो प्रबंधक और एक सुरक्षा प्रभारी शामिल है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह कार्रवाई तब की गई जब फैक्टरी में कई सुरक्षा खामियां पाई गई। पिछले शुक्रवार को उमरेड एमआईडीसी में एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज में धमाका हुआ था। इसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।

दोस्तों के बीच मजाक विवाद में बदला, एक शख्स की हत्या

नागपुर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पारडी इलाके में दोस्तों के बीच हुए मजाक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को नवीन नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीतू राजू जयदेव इलाके में अपने एक दोस्त से मिलने गया था और उसका दोस्त इतवारीदास शिवदास मानिकपुरी भी वहां मौजूद था। एक-दूसरे के मोबाइल फोन छिपाने को लेकर मजाक करते हुए मानिकपुरी ने जयदेव से अपना फोन 'वापस' करने को कहा। जयदेव ने कहा कि उसके पास फोन नहीं है। इसके बाद तीखी बहस हुई और जयदेव ने मानिकपुरी को थप्पड़ मार दिया। मानिकपुरी जयदेव से यह कहकर चला गया कि वह बाद में उससे निपट लेगा। कुछ देर बाद जब जयदेव फुटपाथ पर बैठा था, मानिकपुरी डंडा लेकर लौटा और कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पारडी पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जयदेव को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मानिकपुरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

HC ने छोटा राजन गिरोह के दो सदस्यों की सजा बरकरार रखी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2010 के दोहरे हत्याकांड मामले में छोटा राजन गिरोह के दो सदस्यों की दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी, जिसमें कहा गया कि ट्रायल कोर्ट का फैसला सुविचारित और कानूनी रूप से सही था। अगस्त 2022 में यहां की एक अदालत ने मोहम्मद अली शेख और प्रणय राणे को हत्या, आपराधिक साजिश और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया, जबकि राजन और दो अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। न्यायमूर्ति नीला गोखले और रेवती डेरे की खंडपीठ ने मंगलवार को शेख और राणे द्वारा दायर अपीलों को खारिज कर दिया।

पीठ ने कहा, "रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का जब पूरी तरह से मूल्यांकन किया जाता है, तो अपीलकर्ताओं के अपराध को उचित संदेह से परे साबित किया जा सकता है।" पुलिस के अनुसार, जिसका प्रतिनिधित्व विशेष अभियोक्ता प्रदीप घरात ने किया, 13 फरवरी, 2010 को शहर के जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन के पास एक स्थान पर चार लोगों ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी आसिफ खान पर गोलियां चलाईं। खान भागने में सफल रहा, लेकिन शकील मोदक और आसिफ कुरैशी, जो खान से मिलने के लिए वहां मौजूद थे, गोली लगने से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed