फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates Owners of career guidance company booked for cheating woman of Rs 32.4 lakh

Maharashtra Updates: करियर गाइडेंस कंपनी के मालिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बैंक के पूर्व निदेशक को धमकी

Sat, 21 Oct 2023 07:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 07:04 PM IST
सार

करियर गाइडेंस कंपनी के मालिक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर विदेशी यात्रा में मदद करने के बहाने एक महिला से 32.4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

विज्ञापन
maharashtra updates Owners of career guidance company booked for cheating woman of Rs 32.4 lakh
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। करियर गाइडेंस कंपनी के मालिक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर विदेशी यात्रा में मदद करने के बहाने एक महिला से 32.4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, पुलिस ने राकेश मेहता और उनकी पत्नी स्टेला, जो कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, शिकायत के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने फरवरी 2021 और सितंबर 2021 के बीच विदेश में दो विश्वविद्यालयों में अपनी बेटी के प्रवेश के लिए कंपनी को 12.98 लाख रुपये और 19.45 लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन


इसी दौरान लड़की को दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिला मिल गया था। और उन्होंने कंपनी से रिफंड मांगा। इस दौरान आरोपियों ने पैसे नहीं लौटाए और उन्हे गोलमोल जवाब देते रहे। अधिकारी ने कहा, मामले की जांच चल रही है, फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

maharashtra updates Owners of career guidance company booked for cheating woman of Rs 32.4 lakh
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

बैंक के पूर्व निदेशक को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर
एक बैंक के पूर्व निदेशक को कथित तौर पर ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी देने और उनकी बेटी के बारे में आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में एक बैंक के चेयरमैन के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को मामले की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिनेश जया सुवर्णा (45) ने शिकायतकर्ता एल वी अमीन को निशाना बनाया, क्योंकि अमीन ने हाल ही में भारत सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमीन के भाई सूर्य जया सुवर्णा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अमीन ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए बैंक के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया, जिस पद पर वह लगभग 20 वर्षों तक रहे। हालांकि, सूर्य जया सुवर्णा के नेतृत्व वाले पैनल ने चुनाव जीता, जिसके बाद वह बैंक के अध्यक्ष बन गए। वकोला पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के बाददिनेश ने कथित तौर पर अमीन को अनचाही कॉल करना शुरू कर दिया था।

इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होगा प्रकाश अंबेडकर का संगठन
वंचित बहुजन अघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका संगठन विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल हो सकता है तो उन्होंने 'नहीं' में जवाब दिया। पवार और अंबेडकर दोनों दक्षिण मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में 'भारत की आर्थिक क्षमता का उपयोग: डॉ. आंबेडकर की विरासत पर कायम हैं' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, 'जब दोनों मिले तब वहां 15 और लोग थे। सामाजिक कार्यकर्ता और महान न्यायविद बाबासाहेब आंबेडकर के प्रपौत्र ने कहा, 'हमने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद पवार के कार्यालय में कॉफी पी।' यह पूछे जाने पर कि क्या पवार के साथ बैठक से वह 'इंडिया' गठबंधन में शामिल हो सकते हैं, जिसमें महा विकास अघाड़ी घटक कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं, अंबेडकर ने 'नहीं' में जवाब दिया। राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले भी बैठक में मौजूद थीं।

पुणे: आइस फैक्ट्री में लगी आग, दो लोग घायल
पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के भोसारी के लांडेवाड़ी के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक आइस फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। आग वेल्डिंग रॉड से निकली चिंगारी की वजह से लगी। पिंपरी चिंचवड अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed