फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Man Arrested in Thane for Sexual Assault of Minor Girl FIR Registered

Maharashtra Updates: ठाणे में बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार; रामगिरि महाराज के खिलाफ FIR दर्ज

Thu, 22 Aug 2024 06:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई/ठाणे
पीटीआई, मुंबई/ठाणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शोएब शेख नामक व्यक्ति की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत खडक थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि महाराज ने जानबूझकर समाज में दरार पैदा करने और दंगे कराने के लिए आपत्तिजनक बयान दिया।

विज्ञापन
Maharashtra News Man Arrested in Thane for Sexual Assault of Minor Girl FIR Registered
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर सार्वजनिक शौचालय में आठ वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक जुलाई से 20 अगस्त के बीच वारदात को अंजाम दिया। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। नाबालिग की मां ने अपनी बेटी से कथित यौन उत्पीड़न के बारे में जानने के बाद अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं, पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुणे में हिंदू धार्मिक नेता रामगिरि महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि शोएब शेख नामक व्यक्ति की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत खडक थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि महाराज ने जानबूझकर समाज में दरार पैदा करने और दंगे कराने के लिए आपत्तिजनक बयान दिया।

विज्ञापन

Maharashtra News Man Arrested in Thane for Sexual Assault of Minor Girl FIR Registered
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से की दोस्ती, किया दुष्कर्म
मुंबई में एक युवक को 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक (21) उसे गुजरात ले गया। आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है।लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की खुद ही घर लौट आई और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

Maharashtra News Man Arrested in Thane for Sexual Assault of Minor Girl FIR Registered
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई के नागपाडा इलाके में आठ साल की एक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जुबैर शाह (45) के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने देखा कि आरोपी ने बच्ची को एक अंगूठी दिखाने के बहाने कथित रूप से गलत तरीके से स्पर्श किया। महिला ने इसका विरोध किया। उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Maharashtra News Man Arrested in Thane for Sexual Assault of Minor Girl FIR Registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

एसीबी ने महिला शिक्षा अधिकारी को दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला अधीक्षक एवं शिक्षा अधिकारी को दो विशेष शिक्षकों से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मीनाक्षी भाऊराव गिरि जिला परिषद कार्यालय में भुगतान एवं भविष्य निधि अधीक्षक के पद पर नियुक्त थीं। उन्होंने बताया कि एसीबी ने मंगलवार को उन्हें दो विशेष शिक्षकों से सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद लंबित भुगतान जारी करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

महिला को गलत तरीके से छूने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला मरीज को गलत तरीके से छूने के आरोप में एक डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान डॉ अब्दुल कुद्दूस के तौर पर की गई है। वह महिला मरीज के साथ इलाज के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था। महिला 20 अगस्त को उसके क्लिनिक गई थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और धारा 76 के तहत आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 

मुंबई में कार के पेड़ से टकराने से दो की मौत

महाराष्ट्र में मुंबई के विक्रोली इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सिद्धार्थ धागे और 29 वर्षीय रोहित निकम के तौर पर की गई है। सिद्धार्थ धागे तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार एक होटल के पास सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक पेड़ से टकरा गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला शिक्षक द्वारा छात्र को मारने पर अभिभावकों का प्रदर्शन

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शिक्षक द्वारा छात्र को मारने के बाद अभिभावकों ने स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दो लोग घायल हो गए। अभिभावकों के अनुसार, छात्र को पीटने वाली महिला शिक्षक पिछले दो वर्षों से छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही थी। अभिभावकों ने दावा किया कि स्कूल प्रशासन से की गई शिकायतों का कोई नतीजा नहीं निकला। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिक्षक को परिसर में प्रवेश नहीं करने के लिए कहा गया है। 

मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे के स्कूल में शिक्षक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने एक स्कूल में घुसकर हंगामा किया और एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसने कथित तौर पर एक छात्र की पिटाई की जिससे उसके सिर में चोटें आईं। अभिभावकों के अनुसार, जिस महिला शिक्षक ने कथित तौर पर छात्र को पीटा था, वह पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से छात्रों को अपशब्द कहती रही है और उन्हें अपने कुछ सहकर्मियों का बहिष्कार करने के लिए भी कहती थी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ स्कूल में घुसे अभिभावकों ने दावा किया कि प्रबंधन से की गई पिछली शिकायतों का कोई नतीजा नहीं निकला। मनसे की ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव ने कहा कि प्रबंधन ने इस मामले में अब तक सुस्त रुख अपनाया है। उन्होंने मांग की शिक्षक को स्कूल से निकाला जाना चाहिए। स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को कहा कि शिक्षिका को परिसर में प्रवेश न करने के लिए कहा गया है, साथ ही उसने शिक्षा विभाग को उसे निलंबित करने और आगे की कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed