Maharashtra: खराब मौसम के कारण शिरडी की इंडिगो फ्लाइट नवी मुंबई डायवर्ट; बाघ के हमले में गई चार महिलाओं की जान
यह मामला 2008 में कल्याण रेलवे स्टेशन पर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा देने आए छात्रों पर कथित हमले से जुड़ा था। आरोप था कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बाहरी राज्यों से आए परीक्षार्थियों के साथ मारपीट की थी। बचाव पक्ष के वकील शैलेश सदेकर ने बताया कि अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी नहीं मानते हुए बरी कर दिया। विस्तृत आदेश अभी सामने नहीं आया है।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि चार्जशीट और गवाहों के बयान में कहीं भी यह साबित नहीं हुआ कि राज ठाकरे घटना स्थल पर मौजूद थे। अभियोजन पक्ष कथित भड़काऊ भाषणों का कोई सबूत भी पेश नहीं कर पाया। इसके अलावा गवाह भी आरोपियों की पहचान नहीं कर सके। अदालत ने सबूतों की कमी के चलते सभी आरोपियों को राहत दे दी। एमएनएस नेताओं ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राज ठाकरे को गलत तरीके से फंसाया गया था।
खराब मौसम के कारण शिरडी की इंडिगो फ्लाइट नवी मुंबई डायवर्ट
महाराष्ट्र के शिरडी एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को नवी मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विमान को शिरडी में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी क्योंकि मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। एअरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
उल्हासनगर पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुरानी दुश्मनी के चलते इस हमले की आशंका लग रही है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एफएओ एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली का सर्वोच्च पुरस्कार 'एग्रीकोला मेडल' प्रदान किया गया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। प्रधानमंत्री ने किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है... प्रधानमंत्री मोदी विश्व के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्हें कई देशों के सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इटली द्वारा दिया गया 'एग्रीकोला मेडल' भी एक बड़ी उपलब्धि है... 140 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री पर गर्व है।'
#WATCH | Thane: On PM Modi conferred with FAO Agricola Medal, Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, "Prime Minister Narendra Modi has been awarded Italy's highest award, the 'Agricola Medal'. I congratulate Prime Minister Modi. Our country is an agricultural… pic.twitter.com/cXO2YcypyL
— ANI (@ANI) May 21, 2026
#WATCH | Maharashtra | A fire broke out in several shops in the Gaondevi Market near the Thane district station complex. Fire tenders are present at the spot and efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/iaJPk5u9v8
— ANI (@ANI) May 21, 2026
#WATCH | Thane: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde inspects the fire that broke out in the Gaondevi market area.
— ANI (@ANI) May 21, 2026
He says, "...This is a very old market. Two people died in the incident here... I offer my condolences to both of them... We will provide Rs 10 lakh in aid to each… https://t.co/ZMzN61hjAN pic.twitter.com/SAlfLzZBD5
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में खूनी वारदात, अंधाधुंध गोलीबारी में दो की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर टाउनशिप में गुरुवार रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। कैलाश कॉलोनी इलाके में कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुई। उल्हासनगर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ितों पर करीब 15 राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को इस हमले की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गरीब नगर में हुए पथराव मामले में पुलिस ने अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह के रिमांड रूम में भेज दिया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को 15 आरोपियों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने सभी को 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
चंद्रपुर में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब महिलाएं जंगल क्षेत्र में तेंदूपत्ता इकट्ठा करने गई थीं।