फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: NCP led by Ajit Pawar record 100 pc strike rate 2024 Lok Sabha polls, says Sunil Tatkare

Maharashtra: 'लोकसभा चुनाव में सौ फीसदी स्ट्राइक रेट दर्ज करेगी अजित पवार की राकांपा', सुनील तटकरे का दावा

Sun, 05 Nov 2023 04:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

Maharashtra: सुनील तटकरे ने जीत दर्ज करने का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी  विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे और समायोजन के बारे में फैसला आम सहमति से किया जाएगा। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates: NCP led by Ajit Pawar record 100 pc strike rate 2024 Lok Sabha polls, says Sunil Tatkare
सुनील तटकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुनील तटकरे ने रविवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाला पार्टी का धड़ा 2024 के लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी स्ट्राइक रेट दर्ज करेगा। तटकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आगामी चुनाव राजग के सहयोगी के तौर पर लड़ेगी।

विज्ञापन

लोकसभा सांसद ने कहा, मुझे भरोसा है कि राज्य के लोग अजित पवार के नेतृत्व में पार्टी द्वारा अपनाए गए राजनीतिक रुख पर मुहर लगाएंगे। अजित पवार और आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा दो जुलाई को टूट गई थी, जिसके बाद पार्टी के संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तटकरे ने जीत दर्ज करने का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी  विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे और समायोजन के बारे में फैसला आम सहमति से किया जाएगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम अजित पवार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वर्तमान में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की राजनीतिक चुनौतियां हैं। पूर्वी विदर्भ का दौरा कर रहे राकांपा नेता ने नागपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। 

सभा को संबोधित करते हुए तटकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने और अपनी धर्मनिरपेक्ष साख से समझौता किए बिना राजग का सहयोगी बनने के पार्टी के फैसले का बचाव किया। 

ओबीसी आरक्षण की कीमत पर मराठा कोटा देने की कोशिश कर रही सरकार : पूर्व सांसद राठौड़
पूर्व सांसद हरिभाऊ राठौड़ नेकहा कि महाराष्ट्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण की कीमत पर मराठाओं को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की कोशिश कर रही है, लेकिन ओबीसी इस कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा। ओबीसी नेता राठौड़ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के बाद एकनाथ शिंदे सरकार मराठाओं को कुनबी प्रमाणपत्र देने की दिशा में काम कर रही है।

जरांगे की मांगों में से एक यह भी है कि मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिया जाए। कृषि कुनबी समुदाय को पहले से ही ओबीसी श्रेणी में कोटा का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि ओबीसी के साथ घोर अन्याय होगा।' उन्होंने कहा कि अगर सरकार करोड़ों मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र देना शुरू करती है तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed