फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates nashik Bangladeshi couple Arrest Mumbai Nagpur Pune Crime BJP Congress Shiv sena NCP news

Maharashtra: नासिक में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, अवैध यात्रा का आरोप; रिश्तेदार के बच्चे का हत्यारोपी अरेस्ट

Thu, 13 Aug 2026 07:37 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 13 Aug 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates nashik Bangladeshi couple Arrest Mumbai Nagpur Pune Crime BJP Congress Shiv sena NCP news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में नासिक पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपती को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी पुरुष और महिला अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। वे नासिक रोड बस स्टैंड से पुणे जा रहे थे। पुलिस ने मोहम्मद साकिब मोल्ला और उनकी पत्नी को बुधवार (12 अगस्त, 2026) को पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले। मंगलवार (11 अगस्त, 2026) को नासिक रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण ने बताया कि दंपती ट्रेन से नासिक आए थे और बस से पुणे जा रहे थे। उनके पास बांग्लादेशी पहचान पत्र और जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके बांग्लादेशी नागरिक होने का प्रमाण हैं।
विज्ञापन


लातूर में रिश्तेदार के 15 महीने के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार (12 अगस्त, 2026) को एक शराब के आदी व्यक्ति सोमनाथ पाटोले को गिरफ्तार किया। उस पर अपने रिश्तेदार के 15 महीने के बेटे की नाले में फेंककर हत्या करने का आरोप है।यह घटना सोमवार (10 अगस्त, 2026) को संत गोरोबा काका हाउसिंग सोसाइटी क्षेत्र में हुई थी। पाटोले ने कथित तौर पर बच्चे को घर के पास से उठाया और नाले में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपी बेटे न होने से हताश था। पुलिस भू-विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है, जो आरोपी और बच्चे के दादा के बीच था। बच्चे के पिता की शिकायत पर मंगलवार (11 अगस्त, 2026) को पाटोले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। एक अदालत ने बुधवार (12 अगस्त, 2026) को पाटोले को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।undefined
विज्ञापन

मुंबई एटीएस और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दरअसल,  ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन सेक्टर के एक फ्लैट 2,688 ग्राम मेथामफेटामाइन और कच्चा माल जब्त किया। आरोपी महिलाओं की पहचान डेबायो अबोसेडे ओमोवुमी (32) और एंजेल ओसास जूलिक्ट (33) के तौर पर हुई है। वे करीब दो महीने से उस फ्लैट में रह रही थीं। जिस महिला ने फ्लैट किराए पर लिया था। वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। ये  गिरफ्तारिया बांद्रा ईस्ट में मुंबई ATS के पहले के एक ऑपरेशन से मिली जानकारी के आधार पर की गईं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया। इसके बाद फ्लैट को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन

NEET प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को केंद्र सरकार से नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सभी एफआईआर रद्द कराने की पहल करनी चाहिए। ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार के चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले वापस लेने के फैसले को समय और संसाधनों की बर्बादी बताया। सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त के आदेश में स्पष्ट किया था कि राज्य सरकारें कानून के अनुसार छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने या बंद करने के कदम उठा सकती हैं। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी प्रभावित छात्रों के संपर्क में है और उन्हें कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए बैठक करेगी। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से केंद्र के कथित आश्वासन को पूरा करने की मांग भी की।





 
विज्ञापन

मुंबई में भूस्खलन आठ लोग की मौत
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मलबे से 28 साल के एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद मुंबई के साकीनाका इलाके में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। घटना के एक दिन बाद चलाए गए खोज और बचाव अभियान के दौरान, मलबे से एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान सद्दाम वजीर अली खान के तौर पर हुई। उसे नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की कुल संख्या आठ हो गई। बाद में खोज और बचाव अभियान रोक दिया गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें मलबा हटाने का काम करती रहीं। भूस्खलन में घायल हुए सात अन्य लोगों का नगर निगम के अस्पतालों में इलाज चल रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed