फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Nagpur Pune Thane Education Politics Crime and other News

Maharashtra: केतन अग्रवाल केस में पुलिस का बड़ा कदम, लोहगढ़ किला को पर्यटकों के लिए किया बंद

Tue, 30 Jun 2026 03:38 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 30 Jun 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Nagpur Pune Thane Education Politics Crime and other News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर के बाहर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे को काले झंडे दिखाए और उनके इस्तीफे की मांग की। महाराष्ट्र एनएसयूआई के अध्यक्ष सागर सालुंखे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन परीक्षाओं के पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा है। वहीं इससे ठाणे जिले में पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को टीईटी परीक्षा टाल दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र NSUI अध्यक्ष सागर सालुंखे ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार होने वाली धांधली छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर पाबंदी बढ़ी, मछुआरों को मिल सकती है 50 हजार की मदद
महाराष्ट्र सरकार ने मशीनीकृत नावों से मछली पकड़ने पर लगी पाबंदी को अब 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने बताया कि मानसून की देरी और समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार इस पाबंदी से प्रभावित मछुआरों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह प्रस्ताव जल्द ही वित्त विभाग को भेजा जाएगा। मंत्री ने बताया कि मछुआरों के लिए डीजल की बढ़ती कीमतों का समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है। सरकार ने मत्स्य पालन क्षेत्र को कृषि का दर्जा दिया है ताकि उन्हें किसानों जैसी सुविधाएं मिल सकें। बेमौसम बारिश से नुकसान झेलने वाले मछुआरों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पारदर्शिता लाने के लिए एक डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाया जा रहा है। आधुनिक बाजार बनाने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 1,240 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर में भारी बारिश में गिरी इमारत की दीवार, मलबे में दबने से एक की मौत
नागपुर में सोमवार दोपहर भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के व्यस्त गीतांजलि चौक के पास 'नारायण चैंबर्स' नाम की एक पुरानी इमारत की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में 52 साल के संतोष छोटेलाल गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष अपनी गाड़ी ठीक कराने के लिए पास की एक दुकान पर गए थे, तभी दीवार उन पर गिर गई। दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आकर वहां खड़ी एक कार और छह दोपहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब यह पता लगा रहे हैं कि क्या इमारत को पहले ही जर्जर घोषित किया गया था। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ था और मालिक ने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए थे या नहीं।
विज्ञापन

एमपीएससी में ऑनलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग, ऑफलाइन पैटर्न पर जोर
कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने की मांग की है। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं की संभावना अधिक रहती है। पाटिल के अनुसार, ऑफलाइन परीक्षाओं पर जनता का भरोसा ज्यादा है। उन्होंने तर्क दिया कि ऑनलाइन सिस्टम में हैकिंग और रिमोट एक्सेस का खतरा रहता है। पाटिल ने कहा कि अलग-अलग शिफ्ट में पेपर होने से 'नॉर्मलाइजेशन' की प्रक्रिया में छात्रों के साथ भेदभाव होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों और महिलाओं को कंप्यूटर का कम अनुभव होने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि एमपीएससी को यूपीएससी की तरह ऑफलाइन परीक्षाएं ही करानी चाहिए। पाटिल ने छात्रों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए 'वन-टाइम' परीक्षा शुल्क की सुविधा शुरू करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में लाखों पद खाली हैं और छात्रों का भविष्य दांव पर नहीं लगना चाहिए।

मराठी पढ़ाना अनिवार्य अवज्ञा पर मान्यता रद्द
शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा, प्रदेश के सभी माध्यमों के स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक मराठी की पढ़ाई और परीक्षा कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर संस्थानों की मान्यता रद्द की जा सकती है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए भुसे ने कहा, यदि कोई स्कूल नियमों को लागू नहीं करता है, तो उसकी मान्यता भी रद्द हो सकती है। 

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद लोहगढ़ किला पर्यटकों के लिए बंद
महाराष्ट्र पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के चलते लोहगढ़ किले को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसी स्थान पर हत्या की वारदात हुई थी। पुलिस जांच पूरी करने में जुटी है। जांच पूरी होने तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

 

मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, एक छात्र की मौत
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुंबई के चेंबूर इलाके में बारिश के दौरान सड़क किनारे लगा पीपल का पेड़ उखड़कर एक स्कूल बस पर गिर गया, जिससे एक छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई और फंसे हुए छात्रों को बचाने की कोशिशें की जा रही थीं। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed