Maharashtra: नवी मुंबई में बस में आग लगी, यात्री सुरक्षित; नागपुर में तीन बाघों-तेंदुओं की मौत एवियन फ्लू से
महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में गुरुवार सुबह नागरिक परिवहन सेवा की एक बस में आग लगने से उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया था। किसी के हताहत होने की कोई जानकारी है। इस घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। आग लगने की सूचना मिलने पर चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों से उतरने का अनुरोध किया।
नागपुर में तीन बाघों-तेंदुओं की मौत एवियन फ्लू से
नागपुर के एक बचाव केंद्र में एवियन इन्फ्लूएंजा से तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत हो गई। उन्हें यह संक्रमण संभवतः चिकन खाने के कारण हुआ। राज्य वन मंत्री मणेश नाइक ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, अभी तक लैब रिपोर्ट नहीं आई है। मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं के बाद तीन बाघों और तेंदुए को चंद्रपुर से यहां गोरेवाड़ा बचाव केंद्र में स्थानांतरित किया गया था। तेंदुओं की मौत पिछले महीने के आखिर में हुआ था। उनके सैंपल को भोपाल भेजा गया है।
अजित पवार ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के एक करीबी सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राकांपा प्रमुख पवार ने यहां शाह के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की और एक घंटे से अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री से बात की।
महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मुंडे मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। राकांपा नेता के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड के पुणे में अपराध जांच विभाग के समक्ष 31 दिसंबर 2024 को आत्मसमर्पण किए जाने के बाद से विपक्षी राकांपा (एसपी) शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस लगातार मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मुंबई कोर्ट ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार ईडी अधिकारी को किया रिहा
मुंबई की एक विशेष अदालत ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार ईडी अधिकारी को रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने चंडीगढ़ में दर्ज कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी की ट्रांजिट रिमांड के लिए सीबीआई की याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि सीबीआई की चंडीगढ़ इकाई ने हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी (शिमला) के सहायक निदेशक विशाल दीप को मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद, केंद्रीय जांच एजेंसी ने उसे चंडीगढ़ ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। जहां सीबीआई ने दावा किया कि दीप ने ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार नहीं करने के लिए हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल से 1.10 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन ये बात 60 लाख रुपये पर तय हुई हुई थी।
मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड याचिका खारिज कर दी और निर्देश दिया कि आरोपी (दीप) को 50,000 रुपये के पीआर (व्यक्तिगत पहचान) बांड पर रिहा किया जाए।
राकांपा पदाधिकारी हत्या मामले में पांचवां आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने राकांपा पदाधिकारी सचिन कुर्मी की हत्या के मामले में बुधवार को बायकुला से पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद बायकुला निवासी दिलीप वागस्कर (58) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बायकुला डिवीजन के पदाधिकारी कुर्मी की पिछले अक्टूबर में मध्य मुंबई में तीन अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
रायगढ़ में एक लाख की रिश्वत लेने के आरोप में सर्कल अधिकारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के हफ्तों बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपने अध्यक्ष शरद पवार को संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकृत किया। मुंबई में पार्टी की दो दिवसीय बैठक के बाद, एक प्रवक्ता ने कहा कि पूरा संगठन, इसके सांसद और विधायक शरद पवार के पीछे खड़े हैं। पार्टी ने राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं और युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट आवंटित करने का भी फैसला किया।
विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के एक प्रमुख घटक एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करने के लिए बैठक की। वाईबी चव्हाण केंद्र में आयोजित इस सम्मेलन में शरद पवार के अलावा पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारी, जिला और तालुका अध्यक्ष शामिल हुए। पार्टी प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि बैठक में मौजूद लोगों ने पवार को संगठन को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाने के लिए अधिकृत किया। तापसे ने कहा कि पूरा संगठन, इसके 10 विधायक और आठ लोकसभा सांसद पार्टी अध्यक्ष के साथ हैं।
उनका यह बयान शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की तरफ से यह दावा किए जाने के एक दिन बाद आया है कि अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी प्रतिद्वंद्वी खेमे में दलबदल कराने की कोशिश कर रही है और अपने नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने का वादा कर रही है। तापसे ने बताया कि पार्टी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं और युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने का भी फैसला किया है। तापसे ने कहा कि शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में हार से हतोत्साहित न होने को कहा है।