Maharashtra: महाराष्ट्र को 6 माह में मिला 1.13 लाख करोड़ का प्रत्यक्ष विदेश निवेश; महिला आयोग ने की खास अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को 2024-25 में केवल छह महीने में 1.13 लाख करोड़ रुपये का विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है। यह पिछले चार वर्षों में सालाना प्राप्त होने वाली राशि के करीब बराबर है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्य को सितंबर 2024 में समाप्त होने वाली वित्त वर्ष 2024-25 की पहली दो तिमाहियों में 1,13,236 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला। राज्य को वित्त वर्ष 2020-21 में 1,19,734 करोड़ रुपये, 2021-22 में 1,14,964 करोड़ रुपये, 2022-23 में 1,18,422 करोड़ रुपये और 2023-24 में 1,25,101 करोड़ रुपये का एफडीआई प्राप्त हुआ था। फडणवीस ने लिखा कि इसका मतलब है कि राज्य को पिछले चार वर्षों में औसतन वार्षिक प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 94.71 प्रतिशत छह महीने में प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि यह गति आगे भी जारी रहे।
1.65 करोड़ की कोकीन, मेफेड्रोन, कोडीन जब्त, दो नाइजीरियाई समेत 6 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कुल मिलाकर 1.65 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन, मेफेड्रोन और कोडीन की बोतलें जब्त की हैं। मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई नए साल की पूर्व संध्या पर एएनसी की घाटकोपर और वर्ली इकाइयों ने की। पहले मामले में, संजीव सरकार (40) को कुर्ला पूर्व से 1.18 करोड़ रुपये मूल्य की 396 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया। दूसरी घटना में, नयूम शेख (28) को गोवंडी से 900 बोतल कोडीन के साथ पकड़ा गया। इनकी कीमत 4.5 लाख रुपये है। तीसरे मामले में, एक महिला सहित दो नाइजीरियाई नागरिकों को 42.50 लाख रुपये मूल्य के 170 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा गया।
मुंबई की बिगड़ती हवा पर पंकजा मुंडे ने बुलाई बैठक
महाराष्ट्र की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने मुंबई की खराब होती वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। 1 जनवरी को मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 175 था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, 2 जनवरी को इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 153 पर पहुंच गया। फिर भी, यह 'संवेदनशील समूहों के लिए अस्वस्थ' श्रेणी में बना हुआ है। खासतौर पर पीएम2.5 और पीएम10 जैसे सूक्ष्म कणों का स्तर चिंता का कारण है।
पंकजा मुंडे का बयान
मामले में पंकजा मुंडे ने कहा कि बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्य, जैसे आवासीय प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, मुंबई के बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। ठंड के मौसम में हवा में मौजूद सूक्ष्म कण ज्यादा देर तक टिके रहते हैं, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही मुंडे ने कहा कि अधिकारियों ने मुझे इस बारे में जानकारी दी है। हम इस समस्या को हल करने के लिए तुरंत एक योजना तैयार कर रहे हैं।
राजगढ़ में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर टोइंग वैन और एसयूवी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
अच्छे रिटर्न का लालच देकर इंजीनियर को ठगा
निजी कंपनी के इंजीनियर से अच्छे रिटर्न का लालच देकर 62 लाख रुपये ठग लिए गए। ठाणे पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंजीनियर ने बताया कि उसने सितंबर और नवंबर के बीच यह पैसा गंवा दिया। खुद को अनाया बताने वाली एक महिला ने व्हाट्सएप पर उससे संपर्क किया और शेयर ट्रेडिंग के जरिये अच्छा रिटर्न देने का वादा किया। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि व्यक्ति ने दो महीने में 62.39 लाख रुपये खर्च कर दिए। महिला की ओर से कोई जवाब न मिलने और कोई जवाब न मिलने पर व्यक्ति ने बुधवार को कलवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
थाने में हंगामा करने पर 20 के खिलाफ मुकदमा
फल विक्रेता के साथ झगड़ा करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा करने पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक व्यक्ति ने एक विक्रेता से मराठी में फल का दाम पूछा, लेकिन फल विक्रेता ने कहा कि वह भाषा नहीं समझता और व्यक्ति को उससे हिंदी में बात करनी चाहिए। इससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मुंब्रा पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उसके खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर उसे जाने दिया गया। शाम को फल विक्रेता के समर्थन में भीड़ पुलिस स्टेशन गई और व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहटाकर ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम टिप्पणी की है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि कार्यस्थलों को महिलाओं के अनुकूल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विजया रहटाकर शुक्रवार को महाराष्ट्र के लातूर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत गठित आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसीएस) के सदस्यों और प्रमुखों के साथ बैठक भी की। समीक्षा बैठक में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यस्थल, चाहे वह सरकारी हो या निजी, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को उत्पीड़न सहना पड़ता है और वे शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाती हैं। ऐसे में कार्यस्थलों को महिलाओं के अनुकूल बनाने रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है।
'किफायती किराये के आवास उपलब्ध कराना हमारी सरकार की जिम्मेदारी'
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, "In the housing department meeting, various projects pending for years were discussed... It is the responsibility of our government to provide eco-friendly and affordable rental housing... We are preparing a comprehensive… pic.twitter.com/o18IUN8flK
— ANI (@ANI) January 3, 2025
शिंदे गुट में शामिल हुए छत्रपति संभाजी नगर के पूर्व मेयर
Mumbai, Maharashtra | Shivsena UBT leader and former Mayor of Chhatrapati Sambhaji Nagar Nandekumar Ghodile and his wife Anita Ghodile joined Shivsena today in the presence of Dy CM Eknath Shinde.
— ANI (@ANI) January 3, 2025
(Source: Shivsena) pic.twitter.com/ZzqN96Oo0H
महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का उद्घाटन
#WATCH | Pune, Maharashtra: NCP-SCP Chief Sharad Pawar along with NCP leader Chhagan Bhujbal inaugurated the statue of Mahatma Jyotirao Phule and Savitribai Phule in Mahatma Jyotirao Phule market yard. pic.twitter.com/jdCeOYum9m
— ANI (@ANI) January 3, 2025