Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar latur other districts crime politics accidents news in hindi

Maharashtra: मुंबई में मालवाहक जहाज से टक्कर, नाव पलटी, नागपुर में जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 02:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 29 Dec 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar latur other districts crime politics accidents news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में मालवाहक जहाज से टकराने के बाद नाव डूबने की खबर है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। खबर के मुताबिक मुंबई के मलाड इलाके में मध कोलीवाड़ा के तट पर रविवार तड़के एक मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव को बचा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डूबने वाली नाव कोलीवाड़ा निवासी हेमदीप हरिश्चंद्र टिपरी की थी। मौके पर मौजूद आठ अन्य जहाजों की मदद से नाव को किनारे पर लाया गया।

विज्ञापन


महिला से रिश्ता खत्म करने पर चाकू से हमला, एक व्यक्ति घायल
महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला और उसके दोस्त और सौतेले भाई पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों पर महिला के प्रेमी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। खबर के मुताबिक महिला ने अपने प्रेमी से रिश्ता खत्म करने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया था। कपिल नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उप्पलवाड़ी के एसआरके कॉलोनी में हुई। महिला और प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई। इसी दौरान भाई ने आपा खो दिया और शिकायतकर्ता के पेट में चाकू घोंप दिया। राहगीरों ने शिकायतकर्ता को बचाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लातूर में गार्ड की हत्या मामले में अकाउंटेंट गिरफ्तार
लातूर के एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने 46 वर्षीय एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के मामले में मुख्य आरोपी डॉक्टर और उसके भतीजे को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि लातूर के आइकॉन अस्पताल के सुरक्षा गार्ड बालू भारत डोंगरे की 11 दिसंबर को पिटाई के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में अस्पताल के मालिक डॉ. प्रमोद घुगे और उनके भतीजे अनिकेत मुंडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। घुगे को 23 दिसंबर को हरिद्वार और उसके भतीजे मुंडे को 25-26 दिसंबर की रात में पकड़ा गया। पुलिस ने शनिवार को शहर के राजीव गांधी चौक के पास से अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर कार्यरत अकाउंटेंट जयराम देवीदास कांबले को गिरफ्तार किया। घुगे ने सुरक्षा गार्ड डोंगरे को एक लिफ्ट ठेकेदार के अपहरण में शामिल किया था और बाद में उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण विवाद हुआ और बाद में हत्या कर दी गई। घुगे और मुंडे को 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शॉपिंग सेंटर में लगी आग

मुंबई में हाजी अली के पास एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा कि आग हीरा पन्ना शॉपिंग सेंटर की दो बंद दुकानों तक सीमित थी। आग के कारण इमारत के भूतल पर भारी धुआं भर गया। अधिकारी ने बताया कि एक हौज लाइन, चार मोटर पंपों और अन्य उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

गोरेगांव में पहाड़ी पर लगी आग
मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक पहाड़ी ढलान पर रविवार आधी रात के बाद आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग देर रात 12.14 बजे भड़की। आग गोरेगांव (पूर्व) में एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्पछे स्थित पहाड़ी ढलान पर लगभग 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और पेड़ों में लगी थी। आग को देर रात 2.35 बजे बुझा दिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

नासिक-मुंबई राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर, दो लोग घायल
नासिक-मुंबई राजमार्ग के ठाणे खंड में रविवार को दो भारी वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के चलते मुख्य सड़क पर दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक सीमेंट ट्रक ने एक खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों में सीमेंट मिक्सर ट्रक के चालक मुकेश यादव (30) और सहायक पंकज (25) शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मियों को तैनात किया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed