फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics events and other news in hindi

Maharashtra: पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ पर भाजपा नेता पर केस; बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने खाली कराया स्कूल

Wed, 25 Jun 2025 01:28 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 25 Jun 2025 01:28 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics events and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की पुणे नगर इकाई के एक पदाधिकारी के खिलाफ एक महिला पुलिस अधिकारी से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को शनिवारवाड़ा इलाके में एक चाय की दुकान के पास आरोपी प्रमोद कोंधरे ने महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और महिला अधिकारी ने भी कोंधरे पर अनुचित कृत्य में लिप्त होने का आरोप लगाया है। हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है, जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न से संबंधित है। कोंधरे भाजपा की नगर इकाई के महासचिव हैं।

विज्ञापन


पालघर स्कूल में बम की धमकी के बाद स्कूल खाली कराया गया
पालघर जिले में एक निजी स्कूल को बुधवार सुबह एक ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली। इसके बाद छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को तत्काल स्कूल से बाहर निकाला गया। मीरा-भयंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी एक झूठ निकली, क्योंकि मुंबई के सुदूर उपनगर नालासोपारा में स्थित स्कूल परिसर की गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने इस धमकी को अफवाह घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई में यूपी के युवक के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने जोगेश्वरी इलाके में एक व्यक्ति रोहित रामगणेश यादव (23) को दो देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रोहित यादव उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का निवासी है और अंतरराज्यीय अवैध हथियार गिरोह से जुड़ा होने का शक है। एक सूचना के आधार पर जोगेश्वरी के जेवीएलआर क्षेत्र में दत्त मंदिर के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर उसके सामान की तलाशी ली। वह पूछताछ के दौरान टालमटोल कर रहा था। उसके बैग से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उसे मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह हथियार बेचने के इरादे से मुंबई आया था। अपराध शाखा आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन से आई एअर इंडिया उड़ान में 5 यात्री समेत सात पड़े बीमार
लंदन से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के विमान में सवार पांच यात्री और दो क्रू मेंबर बीमार पड़ गए। विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी लोगों को मेडिकल सहायता दी गई। एअर इंडिया ने विमान में दो क्रू मेंबर के अलावा पांच यात्रियों के बीमार पड़ने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि विमान ने लंदन के हीथ्रो से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान अलग-अलग समय पर पांच यात्रियों के अलावा दो क्रू मेंबर ने चक्कर और बेचैनी की शिकायत की। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के मुंबई पहुंचने के बाद भी दो यात्रियों और दो क्रू मेंबर ने फिर से बेचैनी और चक्कर आने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया। जांच के बाद में उन्हें जाने दिया गया।

छत्रपति संभाजीनगर में कार पलटने से तीन की मौत
छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक कार के सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मंगलवार रात करीब 11 बजे फुलंबरी तहसील के बिलदा गांव के पास छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव राजमार्ग पर हादसा हुआ। तेज गति से आ रहा चार पहिया वाहन सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान सैयद मारूफ (18), अरफात बागवान (20) और रेहान सैयद के रूप में हुई है। ये सभी स्थानीय निवासी थे। दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
 

नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी
 नागपुर से गोवा के बीच सबसे लंबे शक्तिपीठ एक्सप्रेस वे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने फिर हरी झंडी दे दी है। विधानसभा चुनावों के दौरान किसानों के विरोध के बाद भूमि अधिग्रहण रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण के लिए 20 हजार करोड़ खर्च को मंजूरी दी गई। 

बिजली की दरों पर सीएम फडणवीस की सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जारी बयान के मुताबिक सरकार ने बिजली की दरों में पहले साल 10% और अगले 5 साल में 26% तक कटौती करेगी। सरकार के मुताबिक राज्य में 100 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करने वालों का अनुपात 70% है। इसलिए दरों में कटौती का फैसला लिया है। सरकार ने बताया कि बिजली की दरों में कटौती के अलावा मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 पर युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। 

गौतला और पेंच अभ्यारण्य 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे
महाराष्ट्र में गौतला औत्रमघाट वन्यजीव अभ्यारण्य 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए ढाई महीने तक बंद रहेगा। इसका मकसद जानवरों और पक्षियों को प्रजनन की सुविधा देना है। बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व सहित कुछ और संरक्षित वनों के इलाकों में भी बरसात के मौसम में आगंतुकों पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। वन विभाग ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा, छत्रपति संभाजीनगर और जलगांव जिलों में 64,000 एकड़ में फैला गौतला औत्रमघाट अभ्यारण्य 15 सितंबर तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। उप वन संरक्षक मोहन नाइकवाड़ी ने कहा, सतमाला और अजंता पर्वत शृंखलाओं में स्थित गौताला में तेंदुए, जंगली सूअर, एक बाघ, 240 से अधिक प्रकार के पक्षी और कई अन्य जानवर रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि नागपुर जिले के पेंच टाइगर रिजर्व, वर्धा जिले के बोर टाइगर रिजर्व और भंडारा और नागपुर जिले में फैले उमरेड-पौनी-करहंडाला वन्यजीव अभयारण्य के मुख्य क्षेत्रों में जंगल सफारी 1 जुलाई से "अगले आदेश" तक बंद रहेगी। हालांकि, पेंच रिजर्व के बफर जोन में पौनी और सुरेवानी गेट के माध्यम से जंगल सफारी सीमित रूप में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed