फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics education events and other news in hindi

Maharashtra: ठाणे में चोरी के आरोप में ग्राफिक डिजाइनर गिरफ्तार; ईंट निर्माता ने की 59 लाख की ठगी, केस दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 11:49 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 30 Jun 2025 11:49 AM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics education events and other news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

ठाणे जिले में एक घर से 6.8 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 26 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर को गिरफ्तार किया है। मीरा रोड की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे ने बताया कि घर में रहने वाली एक महिला को बिल्ली के घर में घुसने की आवाज सुनाई दी, जिससे उसकी नींद खुल गई। जांच करने पर उसने पाया कि उसके बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी और 77 ग्राम सोने के आभूषण और 9,000 रुपये नकद से भरा बैग गायब था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एक ग्राफिक डिजाइनर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और उसी इलाके में रहता है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से 5.52 लाख रुपये मूल्य के 69 ग्राम चोरी के आभूषण बरामद किए। हम अब शेष चोरी की गई संपत्ति को बरामद करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


ईंट निर्माता के खिलाफ 59 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
पुलिस ने नवी मुंबई में एक भवन निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता को स्टॉक न पहुंचाने और 59.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 38 वर्षीय ईंट निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नवी मुंबई के कामोठे में रहने वाला 39 वर्षीय आपूर्तिकर्ता, बीड के परली वैजनाथ के निर्माता के साथ लगभग दो वर्षों से ईंटों की आपूर्ति का काम कर रहा था। ईंट निर्माता ने आपूर्तिकर्ता का विश्वास जीतने के लिए उसे ईंटों की लोडिंग और डिलीवरी के वीडियो और फोटोग्राफ भेजे थे। पुलिस ने कहा कि ईंट निर्माता ने सोने के सिक्कों की तस्वीरें भी साझा कीं और दावा किया कि भुगतान के मूल्य से मिलान करने के लिए उन्हें सामान के साथ भेजा जा रहा था। न तो ईंटें और न ही सोने के सिक्के दिए गए। पुलिस ने शनिवार को ईंट निर्माता और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


महिला को डिजिटल अरेस्ट कर तीन करोड़ की ठगी
महाराष्ट्र में एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ रुपये से अधिक ठगने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  खुद को कूरियर कर्मी और सीबीआई अधिकारी बताकर ठगों ने महिला के पार्सल में ड्रग्स मिलने का दावा किया था। इस मामले की जांच कर रही ठाणे की साइबर पुलिस ने 19 जून को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान किशोर बंसीलाल जैन, महेश पवन कोठारी धवल संतोष भालेराव (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत आज से
आज से महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होनी है। इससे पहले के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को सरकार की चाय पार्टी के बहिष्कार की घोषणा की। साथ ही, सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बहिष्कार एक बेईमान सरकार के खिलाफ विरोध का प्रतीक है।  
 

एकवीरा आई मंदिर में पश्चिमी पोशाक में नहीं मिलेगा प्रवेश 
महाराष्ट्र के लोनावला में एकवीरा आई मंदिर में सात जुलाई से श्रद्धालु पश्चिमी पोशाक और खुले कपड़े पहन कर नहीं जा सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट ने सात जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया है। कार्ला एकवीरा आई ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सांसद सुरेश म्हात्रे के कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार को मंदिर के न्यासी मंडल की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पास किया गया।  

नवी मुंबई में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गोल्डन जैकल की मौत
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में रविवार रात एक गोल्डन जैकल (सुनहरा सियार) की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा डीपीएस फ्लेमिंगो झील के पास आधी रात के करीब हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। वन्यजीव कल्याण संगठन के एक स्वयंसेवक के मुताबिक, एक तेज़ रफ्तार चार पहिया वाहन ने जैकल को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की मैनग्रोव सेल ने मृत जैकल के शव को कब्जे में ले लिया है। इसे आगे की प्रक्रिया के लिए घनसोली स्थित केंद्र ले जाया गया है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सुधीर मंजरकर ने बताया कि शव का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

औरंगजेब पर बयान को लेकर अबू आजमी ने हाईकोर्ट का रुख किया
समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक अबू आजमी ने अपने ऊपर दर्ज दो एफआईआर को रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि ये एफआईआर राजनीतिक कारणों से दर्ज की गई हैं और कानून का दुरुपयोग है। यह मामला मार्च में दिए गए उनके एक इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब को "अच्छा प्रशासक" बताया था और कहा था कि उनके शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा तक फैली थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर औरंगजेब ने मंदिर तोड़े तो मस्जिदें भी गिराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed