फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: पालघर कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी; ठाणे- टक्कर के बाद नदी में गिरा ट्रक, एक की मौत

Tue, 20 May 2025 10:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 20 May 2025 10:11 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के पालघर में कलेक्टर कार्यालय को मंगलवार तड़के बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर खाली करा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक आईडी पर सुबह 6.23 बजे एक ईमेल भेजा गया, जिसमें कहा गया था कि परिसर में आरडीएक्स रखा गया है और यह दोपहर 3.30 बजे फट जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि कलेक्टर कार्यालय में हाथ में पकड़ने वाले मेटल डिटेक्टरों वाली टीमें तैनात की गई हैं और एहतियात के तौर पर क्यूआरटी दस्ते को बुलाया गया है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि परिसर को सुबह 11 बजे खाली करा लिया गया और तलाशी जारी है।

विज्ञापन


ठाणे- टक्कर के बाद नदी में गिरा ट्रक, एक की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी और नदी में गिर गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो लोगों के डूबने की आशंका है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सुबह कल्याण शहर में हुई। कल्याण यातायात विभाग के उपनिरीक्षक बडगुजर ने बताया कि ट्रक ने पुल पर ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, तटबंध को तोड़ दिया और गांधारी नदी में गिर गया। उन्होंने कहा, 'रिक्शा में सवार एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ऑटोरिक्शा या ट्रक में कितने लोग सवार थे।'
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि ट्रक पूरी तरह नदी में डूब गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि ट्रक में दो लोग सवार थे और बचाव दल ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल का 10 फुट ऊंचा तटबंध टूट गया, जिससे ट्रक गांधारी नदी में जा गिरा। उस समय आस-पास कोई अन्य वाहन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर का निधन
प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर का 87 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया है। ये जानकारी उनके परिवार की तरफ से साझा की गई है। बता दें कि, जयंत नार्लीकर कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। जिसमें स्मिथ पुरस्कार (1962), पद्म भूषण (1965), एडम्स पुरस्कार (1967), शांतिस्वरूप पुरस्कार (1979), इन्दिरा गांधी पुरस्कार (1990), कलिंग पुरस्कार (1996) और पद्म विभूषण (2004), महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (2010) शामिल है।

मुंबई एयरपोर्ट पर रेंगनेवाले 36 विदेशी जीवों के साथ यात्री गिरफ्तार
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री से 36 विदेशी रेंगनेवाले जीव (रेप्टाइल) बरामद किए। इनमें 28 जीवित नारंगी-दाढ़ी वाले ड्रैगन, 2 मृत गिरगिट और 6 सफेद इगुआना शामिल हैं। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने रविवार रात स्कैनिंग के दौरान यात्री के बैग में अजीब हरकत देखकर उसे रोक लिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर की टीम को जीवों की पहचान और देखभाल के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और सीआईटीईएस के तहत जीवित सरीसृप को वापस उनके मूल देश भेजने का आदेश दिया गया है।

नवी मुंबई में घर घुसकर में महिला की हत्या
ठाणे पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के उल्वा इलाके में 27 वर्षीय एक महिला का गला रेतकर उसके घर में हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। एनआरआई सागरी (उलवा) थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता अलविना किशोरसिंह उर्फ अलविना अदमाली खान (27) की उसके घर में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।

लातूर में अलग-अलग सड़क हादसों में छह की मौत
महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा लातूर के चाकूर तहसील के घरनी गांव के पास एक पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। उस बाइक पर एक ही परिवार के तीनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विठ्ठल शिंदे (35), उनकी मां यशोदा (65) और उनके बहनोई लालसाहब पवार (38) के रूप में हुई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बाइक का सवार ज्ञानेश्वर संजय पांचाल गंभीर रूप से घायल हो गया और लातूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

दूसरे हादसे में ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर
वहीं दूसरा हादसा दोपहर 4 बजे के करीब बार्शी रोड पर रेलवे फ्लाईओवर पर हुआ, जहां एक ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार प्रतिक्षा संतोष पस्तापुरे (10), सुमन सुरेश ढोत्रे (58) और शिवाजी ज्ञानोबा कटलाकुटे (52) की मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र में 70 हजार करोड़ से बनेंगे 35 लाख घर: शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज नई आवास नीति की घोषणा की गई है। 2030 तक 70,000 करोड़ रुपये की लागत से 35 लाख घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। हर वर्ग के लोगों को इसमें शामिल किया गया है।  हमने एक AI-आधारित - राज्य आवास सूचना पोर्टल बनाया है। जो घरों की उपलब्धता के बारे में पारदर्शी जानकारी देता है। हम क्लस्टर विकास के माध्यम से राज्य की मलिन बस्तियों का विकास करेंगे।

देवनार में महानगर गैस को जमीन आवंटित, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी
महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को मुंबई के देवनार इलाके में महानगर गैस को रियायती दर पर जमीन के पट्टे पर देने की मंजूरी दी है। यह जमीन एक बायो-गैस परियोजना के लिए दी जाएगी, जिसमें बायो-मीथनेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यानी जैविक कचरे को बिना ऑक्सीजन के गैस (बायो-गैस) में बदला जाएगा।

यह परियोजना केंद्र सरकार की गोबरधन योजना के तहत बनेगी, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 75 बायो-मीथनेशन संयंत्र और 500 नए बायो-गैस संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य है। इन परियोजनाओं की फंडिंग तेल और गैस विपणन कंपनियां करेंगी, जबकि राज्यों को जमीन और बुनियादी सुविधाएं नाममात्र दरों पर देनी होंगी। इस योजना के अनुसार, देवनार में 18 एकड़ जमीन को महानगर गैस लिमिटेड को 25 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। यहां 500 टन प्रतिदिन क्षमता वाला संपीड़ित बायो-गैस संयंत्र लगाया जाएगा। इस जमीन का सालाना किराया 72,843 रुपये तय किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed