फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: स्कूल में रिश्वत लेने के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार, शिंदे बोले- बंद नहीं होगी लड़की बहिन योजना

Fri, 02 May 2025 12:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 02 May 2025 12:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दो शिक्षकों को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। ये मामला भिवंडी के रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का है, जहां एक शिकायतकर्ता से उसकी सेवा से जुड़े दस्तावेज़ देने के बदले 60,000 रुपये की मांग की गई थी। पकड़े गए शिक्षकों के नाम शहजान मोहम्मदअली मौलाना (शिक्षक) और जियाउर रहमान मजहरुलहक अंसारी (मुख्याध्यापक) हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने दी जानकारी
मामले में जानकारी देते हुए एसीबी की ठाणे यूनिट की इंस्पेक्टर अनुपमा खरे ने बताया कि शिकायतकर्ता ने मार्च महीने में अपने सेवा बुक की कॉपी मांगी थी, जिसमें वेतन आयोग की नोटिंग और स्टांप जरूरी थे। शुरुआत में आरोपियों ने 50,000 रुपये मांगे, लेकिन बाद में यह रकम बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दी, यह कहकर कि इसमें क्लेरिकल वर्क, टाइपिंग और स्टांपिंग का खर्चा है।

विज्ञापन

 

एकनाथ शिंदे बोले- कभी बंद नहीं होगी लड़की बहिन योजना
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने वाली 'मुख्यमंत्री माझी 'लड़की बहिन योजना' को लेकर कई सारे अटकलें सामने आ रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना के बंद होने वाले सारे अटकलों को खारिज किया। साथ ही कहा कि महिलाओं के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना को कभी भी बंद नहीं किया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

शिंदे ने कहा कि लोग विकास के लिए शिवसेना में आ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर योजना को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और लोगों से अपील की कि वे झूठी बातों पर भरोसा न करें। साथ ही शिवसेना प्रमुख शिंदे ने अपने चुनावी घोषणापत्र को पूरी तरह लागू करने का वादा करते हुए कहा, “हम बहाने नहीं बनाएंगे, जैसे कि छपाई की गलती। जो वादा किया है वो पूरा होगा, और जो संभव नहीं है वो नहीं होगा।

दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल में मंत्री के बंगले के पास हादसा, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के बंगले के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी कम से कम चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। यह घटना गुरुवार तड़के एल. डी. रुपारेल रोड पर हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। यह इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है, जहां कई बड़े कारोबारी और राजनेता रहते हैं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह बनने वाली गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

मुंबई : नशा तस्करी के आरोप में 150 को हिरासत में लिया
ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करी के आरोप में 150 लोगों को हिरासत में लिया। सभी पर आयातित फलों की खेपों के जरिए देश में मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है। एपीएमसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे ने बताया कि सुबह-सुबह शुरू हुए नशा रोधी अभियान में करीब 30 अधिकारी और 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। यह अभियान शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed