फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: साइबर जालसाजों नौ लोगों से ठगे 1.23 करोड़, पापा ने मोबाइल छीना तो किशोर ने की खुदकुशी

Fri, 04 Apr 2025 01:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
ठाणे में साइबर जालसाजों ने शेयर निवेश ट्रेडिंग का लालच देकर एक वृद्ध और आठ अन्य लोगों से 1.23 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिकेत मजूमदार (35), संदेश जोशी (43) और संकेत जोशी (36), एक निवेश सलाहकार फर्म चलाते थे और शेयर बाजार प्रशिक्षण सत्र आयोजित करते थे। आरोपियों ने खुद को विशेषज्ञ के रूप में पेश किया और औपचारिक प्रशिक्षण आयोजित करके और पेशेवर सलाह देकर पीड़ितों के बीच विश्वास बनाया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों ने सामूहिक रूप से 1.23 करोड़ रुपये का निवेश किया और जब उन्होंने रिटर्न या अपनी मूल राशि की वापसी के लिए पूछना शुरू किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके कॉल को टाल दिया। आरोपियों का पता लगाने और ठगी गई राशि को बरामद करने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन


पापा के मोबाइल छीनने पर किशोर ने लगाई फांसी
ठाणे में पिता के मोबाइल छीनने पर एक 16 वर्षीय लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता ने उसे मोबाइल फोन पर गेम खेलने से मना किया था और फोन छीन लिया था। पुलिस ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे के नेवाली गांव में कक्षा 10 के छात्र अमन साहू ने अपने घर में छत से फांसी लगा ली। इस वक्त उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने कहा कि किशोर के माता-पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे और उन्होंने उसे अतिरिक्त कक्षाओं में दाखिला दिलाया था। उन्होंने बताया कि लड़का मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदी था, इसलिए उन्होंने उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया और उससे मोबाइल छीन लिया। वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप ने बताया कि उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुंबई के फीनिक्स मॉल की छत पर लगी आग
मुंबई के पश्चिम कुर्ला इलाके में स्थित फीनिक्स मॉल की छत पर आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। मामले में नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि मॉल की छत पर करीज 9.45 मिनट पर आग लगने की, जिसके बाद छत को तुरंत खाली करा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही निगम अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण शॉपिंग सेंटर में धुआं भर गया था। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचकर 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। 

नागपुर में सरेआम 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आपोरी अभी भी फरार चल रहे है। 

पांच हमलावरों ने किया हमला
साथ ही एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 10.15 बजे झिंगाबाई टाकली बाजार इलाके में हुई, जब करीब पांच हमलावरों के एक समूह ने सोहेल खान पर हमला किया और उस पर कई बार चाकू से वार किया।
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने चार तेल टैंकर और 100 ड्रम ईंधन जब्त किए 
मुंबई पुलिस ने गुरुवार रात को सेवरी-चेंबूर रोड पर चार तेल टैंकर और 100 ड्रम ईंधन जब्त किए और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वडाला पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के बाद की गई थी। सूचना मिली थी कि कुछ टैंकर चालक और क्लीनर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के परिसर के पास तेल टैंकरों से ईंधन चुरा रहे थे।

अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि चार टैंकरों की सील टूटी हुई थी और उनमें 20 लीटर क्षमता वाले 100 ड्रम ईंधन से भरे हुए थे। राशनिंग विभाग की मदद से पुलिस ने इन चार टैंकरों और 2000 लीटर ईंधन से भरे ड्रमों को जब्त कर लिया। इस मामले में इरफान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रालय में पत्रकारों के प्रवेश पर नया नियम लागू किया
महाराष्ट्र सरकार ने मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मंत्रालय और राज्य सचिवालय में दोपहर 2 बजे के बाद ही प्रवेश की अनुमति देने का फैसला लिया है। गृह विभाग के एक परिपत्र के अनुसार, पुलिस को आदेश दिया गया है कि वह पत्रकारों को सभी सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 2 बजे के बाद परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दें। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने चेहरा पहचानने की प्रणाली और 'डिजी प्रवेश' ऐप के जरिए भवन में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि भीड़ प्रबंधन में सुधार हो सके।

महिला से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
मुंबई से एक बार फिर ऑनलाइन जालसाजों द्वारा महिला के साथ धोखाधड़ी की खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ऑनलाइन जालसाजों ने कांदिवली ईस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 50 वर्षीय महिला से 1.67 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला को शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ सब्सक्रिप्शन से उच्च रिटर्न का वादा किया था।

 

न्यू इंडिया सहकारी बैंक मामले में अटैच होगी 168 करोड़ रुपये की संपत्ति
न्यू इंडिया सहकारी बैंक में कथित गबन के सिलसिले में पांच आरोपियों की 167.85 करोड़ रुपये की 21 संपत्तियां अटैच होंगी। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मजिस्ट्रेट अदालत से मंजूरी के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें चारकोप स्थित 150 करोड़ रुपये की एक झुग्गी पुनर्वास परियोजना भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिल्डर धर्मेश पौन विकसित कर रहा था।  ईओडब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि मुंबई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत यह पहली कार्रवाई है। 

लॉरेंस विश्नोई गैंग के पांच बदमाश 7 तक पुलिस हिरासत में
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके से लॉरेंस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7 पिस्तौल और 21 कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के निशाने पर कोई सेलिब्रिटी या उद्योगपति था। आरोपी 7 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) सुमित कुमार दिलावर, सोनीपत (हरियाणा), श्रेयस यादव, गोपालगंज (बिहार), देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता, अलवर (राजस्थान) के रूप में की गई है। ये सभी राजस्थान, बिहार और यूपी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed